Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में फिर बदला मौसम, अमृतसर और फरीदकोट में जमकर हुई वर्षा; तापमान में आई गिरावट

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 08:24 AM (IST)

    पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को भारी वर्षा हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। अमृतसर में 60.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी वर्षा की संभावना जताई है। हिमाचल के चंबा और उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से नुकसान हुआ है। यमुना नदी और अन्य बरसाती नदियों में जलस्तर घट-बढ़ रहा है। मारकंडा नदी में उफान से खेतों में पानी भर गया है।

    Hero Image
    अमृतसर और फरीदकोट में भारी बारिश। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को जमकर वर्षा हुई। कुछ ही घंटे में अमृतसर में 60.4, फरीदकोट में 32.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। केवल फरीदकोट में 40 डिग्री दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने बुधवार को पंजाब के कई जिलों में वर्षा की संभावना जताई है। उधर, हिमाचल के चंबा और उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। संपर्क मार्ग बह गए हैं।

    हिमाचल के सिरमौर जिले के नाहन में सोमवार रात भारी वर्षा से नाहन-सराहां-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। वहीं, हमीरपुर में छह जुलाई को बही बिहार में दरभंगा निवासी 30 वर्षीय किरण देवी का शव मिल गया है।

    नदियों का जलस्तर घट-बढ़ रहा, खेतों में मारकंडा का पानी

    पहाड़ों पर वर्षा से यमुना नदी के अलावा बरसाती नदियों में जलस्तर घट-बढ़ रहा है। मंगलवार को हरियाणा के हथनीकुंड बैराज पर अधिकतम 24326 क्यूसेक बहाव रहा। यमुना में 10306 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 12010 क्यूसेक व पूर्वी यमुना नहर में 2010 क्यूसेक पानी का बहाव रहा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यदि पहाड़ों में वर्षा होती है तो जल बहाव बढ़ सकता है।

    सोम नदी में अधिकतम बहाव 7080 क्यूसेक रहा। अंबाला कैंट से होकर गुजरने वाली टांगरी नदी में मंगलवार को आठ हजार क्यूसिक पानी आया। टांगरी नदी में पानी मोरनी के रास्ते से अंबाला में प्रवेश करता है। यह वर्षा का पानी है और अधिक पानी से आसपास की कालोनियों पर खतरा मंडराता है।

    इस सीजन में तीसरी बार मारकंडा नदी में उफान आया है। मंगलवार सुबह ही मुलाना में मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ जोकि सुबह 10 बजे 8.3 फीट करीब 36 हजार क्यूसेक के जलस्तर पर बहने लगा। मारकंडा नदी का पानी नदी किनारे खेतों में पहुंच गया।