व्यापार मंडल सेंट्रल यूनिट शोभा यात्रा मार्ग पर लगाएगा लंगर : बलजीत सिंह
शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 10 मार्च को निकलने वाली 34वीं विशाल शोभा यात्रा की तैयारियां कमेटी सदस्यों की ओर से जोर शोर से जारी हैं।

संस, लुधियाना : शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 10 मार्च को निकलने वाली 34वीं विशाल शोभा यात्रा की तैयारियां कमेटी सदस्यों की ओर से जोर शोर से जारी हैं। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सूचना केंद्र खोलने का क्रम जारी है ताकि सभी को शोभा यात्रा की जानकारी मिल सके। इस कड़ी में कमेटी की ओर से फील्ड गंज कूचा न.9 में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के सेंट्रल यूनिट के प्रधान बलजीत सिंह के आफिस में सूचना केंद्र खोला गया। इस मौके पर सुनील मेहरा ने कहा कि 10 मार्च को विशाल शोभा यात्रा में महानगर वासी भगवान भोले बाबा के सोने चांदी के रथ में दर्शन कर हरिद्वार में लगने वाले महाकुंभ के नजारे लेंगे। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के शुभारंभ से पहले संत समाज की अध्यक्षता में बनारस से आए पंडितों द्वारा भोले बाबा की महा आरती की जाएगी। अश्वनी महाजन ने कहा कि महिला संकीर्तन मंडल की और से यात्रा में आए भक्तों को उज्जैन के महाकाल मंदिर से आए केसर का तिलक लगाया जाएगा। पवन मल्होत्रा ने कहा कि मद्रास से आए कारीगरों द्वारा पूरे यात्रा मार्ग पर दक्षिण शैली में स्वागती द्वार बनाए जाएंगे जोकि आकर्षक का केंद्र होंगे। इस अवसर पर बलजीत सिंह बन्नू ने कमेटी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल सेंट्रल के सभी सदस्य रथ के आगे झाड़ू लगाते हुए चलेंगे। पूरे शोभा यात्रा मार्ग पर उनकी ओर से सुगंधित इत्र का छिड़काव भी किया जाएगा। इस अवसर पर कुलविदर सिंह चावला, सुखविदर सिंह बन्नू, नीरज सिंह शेड्डी, ताजिद्र सिंह टिकू, परमिदर सिंह, पवन मल्होत्रा, राजेंद्र सिंह, अरविदर सलूजा, संजीव खुराना, गौरव अरोड़ा, जसविदर सिंह आदि मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।