'मतदाता सोच लें, विपक्षी विधायक चाहिए या...'; आतिशी बोलीं- जीतने के बाद 24 को संजीव अरोड़ा को बनाया जाएगा मंत्री
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने लुधियाना हलका वेस्ट के उपचुनाव में संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक विपक्षी विधायक विकास नहीं कर सकता। आतिशी ने घोषणा की कि परिणाम आने के बाद संजीव अरोड़ा मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी वर्चुअल तरीके से लोगों को संबोधित किया और संजीव अरोड़ा के लिए वोट मांगे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। 19 जून को लुधियाना हलका वेस्ट के उपचुनाव होने जा रहे है, इस समय आप सभी को यह सोचना है कि आप अपने हलके से एक विपक्षी विधायक को चुनना चाहेंगे या फिर एक मंत्री को। विपक्षी विधायक सिर्फ आम आदमी पार्टी को गालियां दे सकता है, अपने हलके में कोई काम नहीं करवा सकता है।
इसलिए अपने हलके के विकास के लिए एक मंत्री को चुनना सबसे अच्छा रहेगा। कुछ इसी अंदाज में रविवार को दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने वार्ड नंबर 58 के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान यह घोषणा कर चुके है कि 23 जून को जैसे परिणाम सामने आएंगे।
24 जून को संजीव अरोड़ा मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसलिए हलका वेस्ट के लोग एक मंत्री को चुनने जा रहा है। पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि मतदान के दिन को क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन हमारा वोट किसी एक व्यक्ति को चुनता है।
अगर हमने किसी गलत व्यक्ति को जीता दिया तो उसका दर्द हमें अगले चार या पांच साल तक झेलना पड़ता है। इस फैसले को दोबारा बदला भी नहीं जा सकता है।
हलका वेस्ट में एक तरफ प्यार से बात करने वाले अरोड़ा है, दूसरी तरफ अहंकार है। बीते तीन माह से संजीव अरोड़ा हलके में अपने लिए प्रचार नहीं कर रहे है, बल्कि लोगों का काम करवा रहे थे।
ऐसा व्यक्ति अगर जीत कर मंत्री बनेगा तो यह बात साफ है कि इस हलके में आगे चलकर चार गुणा ज्यादा विकास होगा। अगर अहंकार की जीत हुई तो वह इस हलके का विकास नहीं करवा सकता है।
इसलिए 19 जून को वोट डालते समय संजीव अरोड़ा को याद जरूर रखें। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने भी लोगों को संजीव अरोड़ा के लिए वोट देने की अपील की।
वर्चुअल तरीके से सीएम मान ने किया संबोधन
सीएम ने कहा कि गला खराब के साथ थोड़ा बुखार होने के चलते मैं इस समारोह में नहीं पहुंच सका। इसलिए मैं बर्चुअल तरीके से आप सभी को संबोधित कर रहा हूं। वार्ड 58 के लोगों को एक बात कह देता हूं कि हमारी पार्टी विकास में विश्वास रखती है।
इसके लिए हम पूरी मेहनत के साथ काम कर रहे है। 19 जून को वोट डालकर संजीव अरोड़ा को विधानसभा तक पहुंचाना आप लोगों की जिम्मेदारी है, इसके बाद मंत्री पद तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी रहेगी।
आप क्या क्या काम करने है, उसे सिर्फ बोंलेग संजीव अरोड़ा उन्हें पूरा करेंगे। इसलिए 19 जून को मतदान के लिए संजीव अरोड़ा के पक्ष में मतदान करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।