विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुगाड़ू रेहड़ों का विधायक तलवाड़ और पार्षद मनीषा ने किया उद्घाटन

By JagranEdited By:
Published: Mon, 19 Nov 2018 04:30 AM (IST)

मोटरसाइकिल के साथ जुगाड़ करके रेहड़ा बनाना गैरकानूनी है। इसके बावजूद शहर में ऐसे कई जुगाड़ से बने रेहड़े चल ...और पढ़ें

जुगाड़ू रेहड़ों का विधायक तलवाड़ और पार्षद मनीषा ने किया उद्घाटन
जुगाड़ू रेहड़ों का विधायक तलवाड़ और पार्षद मनीषा ने किया उद्घाटन

राजेश भट्ट, लुधियाना

मोटरसाइकिल के साथ जुगाड़ करके रेहड़ा बनाना गैरकानूनी है। इसके बावजूद शहर में ऐसे कई जुगाड़ से बने रेहड़े चल रहे हैं। यह सब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और ट्रैफिक पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। हो सकता है कि ऐसा जुगाड़ करने वालों को यह पता न हो कि यह नियमों का उल्लंघन है। पर जब ऐसे जुगाड़ के साथ बनाए मोटरसाइकिल कूड़ा रेहड़ों का शहर के विधायक व पार्षद उद्घाटन करें तो सवाल जरूर खड़े होते हैं। रविवार को विधायक संजय तलवाड़ और वार्ड नंबर 19 की पार्षद मनीषा टपारिया ने ऐसे ही जुगाड़ के साथ बनाए चार मोटर साइकिल रेहड़ों का उद्घाटन किया जो उनके वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्ट करेंगे।

वार्ड 19 में कूड़ा कलेक्शन सिस्टम को फास्ट करने के लिए पार्षद मनीषा टपारिया ने अपने सहयोगियों के जरिए ये जुगाड़ू चार मोटरसाइकिल रेहड़े तैयार करवाए। रविवार को इन चारों रेहड़ों को जनता के लिए समर्पित किया गया। इस मौके पर विधायक संजय तलवाड़ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। विधायक ने भी नियमों के बारे में जानकारी लिए बिना इन रेहड़ों को हरी झंडी दे दी। पार्षद पति का हैरान करने वाला जवाब

अभी उद्घाटन ही किया, सड़कों पर नहीं उतारा

विधायक की ओर से इन जुगाड़ू रेहड़ों का उद्घाटन करने के बाद एक समर्थक ने इन फोटोज को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। हालांकि पार्षद मनीषा टपारिया के पति आशीष टपारिया इस पर बात को गोलमोल करते नजर आए। उनका कहना है कि अभी इन रेहड़ों का उद्घाटन ही किया है पर इनको सड़क पर नहीं उतारा गया है। उनकी यह बात बहुत हैरान करने वाली है। अब अगर विधायक तलवाड़ से उद्घाटन करवाया है तो क्या इन्हें सिर्फ लोगों की नजर में सुर्खियां बटोरने के लिए किया गया है। क्या हैं नियम

नियमों के मुताबिक किसी भी वाहन के स्वरूप में बदलाव नहीं किया जा सकता है, क्योंकि वाहन की आरसी पर साफ लिखा जाता है कि वाहन का मॉडल कौन सा है और उसमें कितने लोग बैठ सकते हैं। मोटरसाइकिल के केस में दो लोगों को बैठने की अनुमति होती है और कंपनी की तरफ से वाहन की जो ड्राइंग ट्रांसपोर्ट विभाग को दी जाती है, उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। अगर कोई ऐसा करता है तो उस वाहन की आरसी को सीज कर वाहन को भी इंपाउंड किया जाता है। कोटस ---

मोटरसाइकिल के साथ रेहड़ा बनाना बिल्कुल नियमों के विपरीत है। ऐसा करना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है। अगर ऐसे रेहड़े सड़क पर आते हैं तो उन्हें इंपाउंड किया जाता है।

-लवजीत कलसी, सेक्रेटरी रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, लुधियाना