Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जगराओं के बाल होम तलवंडी धाम से भागी मंदबुद्धि लड़की से अज्ञात ने किया दुष्कर्म, सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Thu, 21 Apr 2022 04:04 PM (IST)

    जगराओं में बाल होम तलवंडी धाम से भागी मंदबुद्धि लड़की के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। गांव तलवंडी कला के सरपंच की शिकायत पर थाना दाखा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है।

    Hero Image
    जगराओं के बाल होम तलवंडी धाम से भागी मंदबुद्धि लड़की से अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।

    संवाद सहयोगी, जगराओं। बाल होम तलवंडी धाम से भाग कर आई 18 वर्ष की मंदबुद्धि लड़की के साथ किसी अज्ञात द्वारा दुष्कर्म किया गया। गांव तलवंडी कला के सरपंच की शिकायत पर थाना दाखा में अज्ञात के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करके पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई। थाना दाखा से एएसआइ सर्वजीत कौर ने बताया कि सरपंच हरबंस सिंह गांव तलवंडी कलां ने पुलिस को सूचना दी कि 18 अप्रैल को सुबह 7 बजे उन्हें पता चला कि तलवंडी खुर्द वाली सड़क पर एक लावारिस लड़की घूम रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने पंचायत सदस्यों की हाजिरी में वहां पर पहुंच कर देखा को एक लड़की लावारिस घूम रही थी, जो देखने को मंदबुद्धि लग रही थी। पूछने पर उस लड़की ने अपना नाम भी बताया। जिस पर सरपंच हरबंस सिंह गांव के गणमान्यों के साथ उक्त लड़की को अपने घर ले गए और उन्हें पता चला कि यह लड़की बालघाट तलवंडी धाम से भाग कर आई हुई है। जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल हेल्पलाइन 112 पर बात करके उन्हें सूचना दी।

    सरपंच हरबंस सिंह के अनुसार देखने में लग रहा था कि लड़की के साथ किसी ने दुष्कर्म किया हुआ है। उक्त लड़की को थाना सुधार की प्रभारी एसआइ किरणदीप कौर के हवाले कर दिया गया। सरपंच द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    बिना बताए निकला किशोर लापता

    लुधियाना। घर में किसी को बताए बगैर निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हर संभावित जगह व रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उसका कोई सुराग न लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना हैबोवाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उसे अगवा करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआइ दिलबरग सिंह ने बताया कि यह केस हैबोवाल के लक्ष्मी नगर की गली नंबर 7 निवासी संजय महतो की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 18 अप्रैल की रात 8 बजे उसका 12 वर्षीय बेटा नीरज घर में किसी को कुछ बताये बगैर कहीं चला गया। उसके बाद लौट कर नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंदी बना रखा है।