लुधियाना में जलेगा पंजाब का सबसे ऊंचा रावण, अमित शाह करेंगे दहन; चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय एजेंसियों का पहरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लुधियाना के दरेसी मैदान में 121 फीट ऊंचे रावण का दहन करेंगे। उनके दौरे ...और पढ़ें

लुधियाना में तैयार 121 फीट ऊंचा रावन और अमित शाह।
HighLights
अमित शाह लुधियाना दशहरा मेले में मुख्य अतिथि।
पंजाब के सबसे ऊंचे 121 फीट रावण का दहन।
केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल, मंगलवार को लुधियाना पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दरेसी के श्री रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह शाम करीब 4:30 बजे मैदान में पहुंचेंगे।
इस दौरान वह लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद रावण दहन किया जाएगा। यहां 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है, जो पंजाब का सबसे ऊंचा रावण है। शाह के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। श्री रामलीला मैदान के साथ आसपास के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़ें- अमित शाह के दौरे से पहले संघर्ष कमेटी और परविंदर झोटा के पिता के बीच बनी दूरियां; परिवार खुद करेगा स्वागत
केंद्रीय एजेंसियों ने संभाली कमान
अमित शाह के कार्यक्रम के बाद लुधियाना में सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसियों ने संभाल ली है। पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां रूट प्लान व शेड्यूल को लेकर बैठक कर रही हैं।
दूसरी और सोमवार को भाजपा पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, जिला अध्यक्ष सुनील मोदगिल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आयोजन स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा ने भी कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारी तय की है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना छोड़ जालंधर कैंट से चुनाव लड़ेंगे रवनीत बिट्टू? पार्टी के भीतर नाराजगी और खींचतान के बाद चर्चाएं तेज
20 दिन में ये दूसरा दौरा
शाह के दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। पंजाब में ये उनका 20 दिन में दूसरा दौरा है। विधायक विधानसभा चुनाव से पहले उनकी सक्रियता पंजाब में बड़ी है वह लगातार पंजाब में बढ़ रहे नशे के खिलाफ वार कर रहे हैं।
पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर लगातार सरकार को घेर रही भाजपा के बीच शाह लुधियाना के दशहरा मंच से भी नशे के खिलाफ सख्त संदेश दे सकते हैं। माना जा रहा है कि उनके संबोधन में पंजाब की कानून-व्यवस्था और अन्य राजनीतिक मुद्दे भी प्रमुखता से उठ सकते हैं।
