अमित शाह कल आ रहे पंजाब, 20 दिन में ये दूसरा दौरा; नशाखोरी का शिकार हुए परिवारों से करेंगे मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। वे मानसा, गुरदासपुर और संगरूर में नशाखोरी के कारण जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह।
HighLights
अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर।
नशाखोरी से प्रभावित तीन परिवारों से मुलाकात।
मानसा, गुरदासपुर, संगरूर में जाएंगे गृह मंत्री।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल, 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। शाह का 20 दिन में यह दूसरा दौरा है। जारी शेड्यूल के अनुरूप अमित शाह पंजाब में तकरीबन 5 घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान वे तीन शहरों में जाएंगे और नशाखोरी के कारण जान गंवाने वाले परिवारों से मुलाकात करेंगे।
अपने दौरे में सबसे पहले वे मानसा पहुंच रहे हैं। तकरीबन 12 बजे वे मानसा में लैंड होंगे। जहां वह एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह गुरदासपुर जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात विक्रमजीत सिंह के परिवार से होगी। उनके दौरे का अंतिम पढ़ाचव संगरूर रहने वाला है। जहां वे गुलजार के घर पहुंचेगे और परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 5 बजे वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
यह भी पढ़ें- अमित शाह के दौरे से पहले संघर्ष कमेटी और परविंदर झोटा के पिता के बीच बनी दूरियां; परिवार खुद करेगा स्वागत

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के मानसा आगमन को लेकर स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के करीब 10 सदस्यों का ग्रुप हेलीकॉप्टर से अनाज मंडी में बनाए जा रहे हेलीपैड निरीक्षण करने पहुंचा।
पंजाब दौरे में तीन परिवारों से होगी मुलाकात
13 अक्टूबर को हुई थी झोटा की हत्या: मानसा में मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार ने 13 अक्टूबर को नश का विरोध करने पर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार मांगों को लेकर अड़ा हुआ है और अभी तक परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ।
15 अक्टूबर को गुरदासपुर में चली गोली: परविंदर की हत्या के दो दिन बाद 15 अक्टूबर की रात को गुरदासपुर के अंतर्गत आते श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के माड़ी पन्नवां गांव में ड्रग्स बेचने का विरोध करने पर विक्रमजीत सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
8 सितंबर को गुलजार सिंह ने की थी आत्महत्या: अमित शाह संगरूर में गुलजार सिंह के परिवार से मिलेंगे। गुलजार ने 8 सितंबर को कीटनाशक का पीकर आत्महत्या कर ली थी। उसने मरने से पहले कहा था कि उसने मंत्री हरपाल सिंह चीम को गांव में चिट्टा बिकने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे धमकाया गया।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा के परिवार से कल मिलेंगे अमित शाह, बोले- चिट्टा कारोबारियों को भेजेंगे जेल; अब तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा
मानसा
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: वार्ड नंबर 21, वाटर वर्क्स रोड, मानसा
संगरूर
समय: दोपहर 1:15 बजे
स्थान: हरदम पट्टी, ग्राम तूर बंजारा, संगरूर
गुरदासपुर
समय: दोपहर 3:15 बजे
स्थान: ग्राम मारी पनवां, श्री हरगोविंदपुर, बटाला, गुरदासपुर
यह भी पढ़ें- अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अरविंद केजरीवाल का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था संभलती नहीं, यहां देंगे ज्ञान
