Train Travel Alert: पंजाब के यात्रियाें काे राहत, फिरोजपुर-चंडीगढ़ व लुधियाना के बीच दाे ट्रेनें शुरू
Train Travel Alert फिरोजपुर से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन 820 पर लुधियाना पहुंची। इस दाैरान स्टेशन पर यात्रयाें की काफी भीड़ रही। फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

लुधियाना, जेएनएन। Train Travel Alert: आखिर लंबे समय के बाद मंगलवार काे फिरोजपुर-चंडीगढ़ वाया लुधियाना ट्रेनों का परिचालन शुरू हाे गया। फिरोजपुर स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन नंबर 04640 और लुधियाना चलने वाली ट्रेन नंबर 54645 रवाना की गई। फिरोजपुर से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन 8:20 पर लुधियाना पहुंची। इस दाैरान स्टेशन पर यात्रयाें की काफी भीड़ रही। फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा ताकि यात्रियाें को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें-Punjab Train Travel Alert: फिरोजपुर-चंडीगढ़ व लुधियाना के बीच आज से चलेगी दाे ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार काे ट्रेनें शुरू हाेने के बाद काफी चहल-पहल रही। (जागरण)
यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir Donation: पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने राम मंदिर निर्माण काे दिए 2.01 लाख
अग्रवाल ने बताया कि रेलवे की ओर से लगातार ट्रेनाें की संख्या बढ़ाई जा रही है। इससे पहले पांच ट्रेनाें का परिचालन परिचालन जारी है। इन पांच ट्रेनों में लुधियाना अंबाला पठानकोट टू उधमपुर, अमृतसर पठानकोट पठानकोट जोगिंदर नगर, जालंधर-भटिंडा व लुधियाना अंबाला आदि ट्रेनें शामिल हैं। इनका परिचालन निरंतर जारी है। वहीं दाे नई ट्रेनों के परिचालन के बारे में लुधियाना स्टेशन अधीक्षक अशोक सिंह सलारिया ने बताया कि एक ट्रेन फिरोजपुर से चंडीगढ़ अभी रवाना है। इसके अलावा दूसरी ट्रेन जल्द चलेगी। सलारिया ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों के चलने से फिरोजपुर से सफर करने वाले यात्रियों को फायदा पहुंच रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।