लुधियाना में शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, दो लोगों पर केस दर्ज
kidnapped in Ludhiana लुधियाना के विभिन्न इलाकों से शादी की नीयत के चलते दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के विभिन्न इलाकों से शादी की नीयत के चलते दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना माडल टाउन पुलिस ने डा. अंबेडकर नगर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी बेटी की शादी उक्त आरोपित के साथ तय हुई थी। मगर वो आरोपित उसकी 16 वर्षीय छोटी बेटी पर गलत नजर रखता था।
यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के बाद बिट्टू हुए आक्रामक, बोले- कैप्टन साहब कुछ कर लो, नहीं तो पीछे रह जाएंगे
12 अप्रैल को आरोपित उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दे अगवा करके ले गया। एएसआइ प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपित का सुराग लगाने के लिए उसके मोबाइल फोन काे सर्विलांस पर लगा दिया गया है। थाना साहनेवाल पुलिस ने मल्ली चौक के कर्मजीत नगर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर तरनतारन के भिखीविंड के गांव खालड़ा निवासी गुरशरनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 19 मार्च को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।
यह भी पढ़ें- खौफनाकः पटियाला में बेटा पैदा न करने से खफा पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, 58 फीसद झुलसी
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें