Loot In Ludhiana: सवारियों से लूटपाट करने वाले आटो गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार, चाेरी का माल बरामद
Loot In Ludhiana शहर में आटाे गैंग का कहर जारी है। आटो रिक्शा पर बैठाकर सवारियों से लूटपाट के मामले बढ़ने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। लुधियाना पुलिस ने एक गिराेह काे पकड़ कर चाेरी का माल बरामद किया है।

जासं, लुधियाना। Loot In Ludhiana: आटो रिक्शा पर बैठा कर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बस स्टैंड चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक आटो रिक्शा तथा 4 मोबाइल बरामद किया है। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके रविवार उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान बस्ती जोधेवाल के सुभाष नगर निवासी लव सहोता उर्फ शंकर तथा शिमला पुरी के सतगुरु नगर निवासी संजीव शर्मा उर्फ दाना के रूप में हुई।
दोनों किराए का आटो रिक्शा लेकर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से सवारियों को बैठा लिया करते। उन्हें किसी सुनसान जगह ले जाकर लूट पाट करके फरार हो जाते थे। शनिवार शाम गप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के बाहर की गई नाकाबंदी के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला है कि दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से 10 के करीब मामले दर्ज हैं। एक मामले में संजीव शर्मा भगोड़ा भी है। उनसे की जा रही पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-Barjinder Singh Parwana: जानिए काैन है पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड परवाना, किसान आंदोलन से क्या है कनेक्शन
भाजपा कार्यालय में तैनात कांस्टेबल की मौत
जासं, लुधियाना। भाजपा के कार्यालय की सिक्योरिटी में तैनात पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान होशियारपुर निवासी 52 वर्षीय कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एसआइ रशपाल सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात है उसकी ड्यूटी जिला भाजपा के कार्यालय की सिक्योरिटी में है। रविवार को कुलवंत सिंह की अचानक से तबीयत खराब होगी। जिसको एक ऑटो वाले की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। परंतु वहां डाक्टरों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।