लुधियाना में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा में की थी 7 करोड़ की धोखाधड़ी
ओडिशा पुलिस ने लुधियाना और गुंटूर से दो साइबर ठगों को पकड़ा है जिन पर ओडिशा में निवेशकों से 7 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप है। लुधियाना के बिट्टू कुमार पर एक निवेशक से 6.16 करोड़ ठगने का आरोप है। दूसरे मामले में ठगों ने डिजिटल करेंसी में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से एक करोड़ से अधिक लूटे।

संवाद सहयोगी, लुधियाना। ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लुधियाना और आंध्र प्रदेश के गुंटूर से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों अलग-अलग मामलों में पकड़े गए हैं और इनपर निवेशकों से ओडिशा में सात करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने का आरोप है।
हालांकि, पुलिस ने इनके गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। जानकारी के अनुसार बिट्टू कुमार निवासी लुधियाना (41) पर ओडिशा के एक निवेशक से 6.16 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है।
पुलिस यहां से उसे गिरफ्तार कर उसे ओडिशा ले गई है। वहीं दूसरे मामले में साइबर ठगों ने ओडिशा के एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। साइबर ठगों ने डिजिटल करेंसी एक्सचेंज ट्रेडिंग में निवेश करने का लालच दिया और ज्यादा मुनाफा देने का वादा किया।
पीड़ित ने उनके बताए बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम यूनिट में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के दौरान पुलिस ने ठग को लुधियाना से ट्रेस किया। इसके बाद उसे पुलिस ओडिशा ले गई। पुलिस ने ठग से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।