शर्मनाक! भरोसा करके मां ने नाबालिग बेटी को सहेली के पास छोड़ा, फिर महिला ने पति के साथ मिलकर लोगों से करवाया दुष्कर्म
लुधियाना में एक महिला और उसके पति पर नाबालिग लड़की को तीन महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करवाने का आरोप है। पीड़िता की मां ने उसे अपनी सहेली नैना के घर छोड़ा था जहाँ नैना और उसके पति सुशील ने कई लोगों से उसका दुष्कर्म करवाया। विरोध करने पर उसे धमकी दी जाती थी। आरोपियों के विदेश जाने पर पीड़िता भागकर पुलिस के पास पहुंची।

संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक महिला अपनी सहेली की 15 वर्षीय बेटी से लोगों को बुलाकर दुष्कर्म करवाती रही। इसमें महिला का साथ उसका पति भी दे रहा था। नाबालिगा को करीब तीन महीने तक जबरन घर में बंद रखने का भी आरोप है।
किसी तरह नाबालिगा ने वहां से भागकर शिकायत पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज करके महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान राजन एनक्लेव नजदीक लेसीयन टावर निवासी सुशील और नैना के रूप में हुई है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी माता ने अप्रैल महीने में उसे अपनी सहेली नैना के घर छोड़ दिया था। आरोपितों ने अप्रैल महीने में एक अज्ञात से उसके साथ शारीरिक संबंध बनवाए। जब उसने विरोध किया तो उसे डराना शुरू कर दिया है। जिसके करीब पांच दिन बाद एक और अज्ञात व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनवाए।
जिसके बाद भी यह सिलसिला लगातार चलता रहा। वह रोजाना विरोध करती तो उसे धमकी दी जाती। 25 जून को आरोपित सुशील और नैना विदेश चले गए। जिसका फायदा उठाकर वह भाग गई और बहन के घर पर पहुंची। उसने अपनी बहन को आरोपितों की हैवानियत के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के अनुसार, आरोपिता नैना डांसर है। जिसे गिरफ्तार करके उसके पति की तलाश में रेड की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।