Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग लड़कियों समेत तीन लापता, अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Fri, 24 Sep 2021 01:52 PM (IST)

    लुधियाना के विभिन्न इलाकों से दो नाबालिग लड़कियों समेत तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

    Hero Image
    लुधियाना में दो लड़कियों समेत तीन लोग लापता हो गए।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के विभिन्न इलाकों से दो नाबालिग समेत तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। पहले मामले में पुलिस ने गांव पोहीड़ निवासी रुपिंदर कौर की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 20 सितंबर की शाम उसका 32 वर्षीय बेटा जसदीप सिंह घर से सैर करने के लिए गया, मगर लौट कर वापस नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। दूसरे मामले में पुलिस ने गांव रणियां स्थित डेलटा सिटी निवासी वरिंदर कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने बयान में उसने बताया कि 15 सितंबर को उसकी 11 वर्षीय बेटी रूबी कुमारी यादव घर से सामान लेने के लिए बाजार गई और लौट कर नहीं आई। उसे शक है कि किसी ने निजी स्वार्थ के लिए अगवा करके बंधक बना रखा है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने ढंडारी खुर्द की दशमेश कालोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 22 सितंबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

    खोखे को आग लगाई, दंपति समेत चार पर केस

    शेर पुर के शहीद भगत सिंह नगर इलाके में पान, बीड़ी और खाने पीने के सामान के लिए लगाए गए खोखे को दंपति समेत चार लोगों ने रंजिशन आग लगा दी। जिसके कारण खोखा और उसमें रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। अब थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि आरोपित शहीद भगत सिंह नगर निवासी गुलाव बंती, उसका पति राम संजीव तथा उनके दो अज्ञात साथी हैं। पुलिस ने ग्यासपुरा के हरगोबिंद नगर निवासी बृज मोहन की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि शहीद भगत सिंह स्थित रेलवे लाइन के पास वो पान, बीड़ी और खाने पीने के सामान का खोखा लगाता है। उक्त आरोपित अकसर उसे वो खोखा वहां से हटाने के लिए मजबूर करते थे। मगर उसने नहीं हटाया। 18 सितंबर की रात वो अपना खोखा बंद करके घर चला गया। अगली सुबह आकर देखा तो खोखे को ाआग लगी हुई थी। उसके समेत सारा सामान जल चुका था।

    comedy show banner
    comedy show banner