Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में हेरोइन, आइस, अफीम व देसी पिस्तौल समेत 3 गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल ने तीन जगहों पर की कार्रवाई

    By Jagran NewsEdited By: Vinay kumar
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 10:30 PM (IST)

    लुधियाना में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 3 जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन आइस अफीम देसी पिस्तौल कारतूस कार व स्कूटर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    लुधियाना पुलिस ने हेरोइन, आइस, अफीम व देसी पिस्तौल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 3 जगहों पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे हेरोइन, आइस, अफीम, देसी पिस्तौल, कारतूस, एक कार तथा स्कूटर बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पहले मामले में एएसआइ सतनाम ¨सह व उनकी टीम ने क्रेटा कार में हेरोइन की तस्करी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। उससे क्रेटा कार, 300 ग्राम हेरोइन, 40 हजार रुपये ड्रग मनी, इलेक्ट्रानिक कंडा तथा 100 प्लास्टिक पाउच बरामद हुए। उसकी पहचान बीआरएस नगर निवासी परमवीर सिंह उर्फ मार्शल के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वो नई दिल्ली में रह रहे नाइजीरियन से हेरोइन खरीदता था। उसके खिलाफ थाना सराभा नगर में केस दर्ज किया गया।

    दूसरे मामले में एसआइ मोहन सिंह की टीम ने स्कूटर पर अफीम व आइस की तस्करी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। उससे एक किलो अफीम, 24 ग्राम आइस, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी तथा स्कूटर बरामद किया गया। उसकी पहचान गांव सुनेत के न्यू शाम नगर निवासी यादविंदर सिंह उर्फ रिंपल के रूप में हुई। उसके कब्जे से बरामद आइस दिल्ली से लाई गई है, जबकि अफीम को वो उत्तर प्रदेश के बरेली से लेकर आया है। उसके खिलाफ थाना सराभा नगर में केस दर्ज किया गया।

    तीसरे मामले में एएसआइ अमरजीत सिंह की टीम ने देसी पिस्तौल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से देसी पिस्तौल, सात कारतूस तथा दो मैग्जीन बरामद हुए। उसकी पहचान बीआरएस नगर निवासी कंवलजीत सिंह उर्फ कप्पू के रूप में हुई। वो मूल रूप से उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर, थाना काशीपुर के गांव ढकिया का रहने वाला है। आरोपित परमवीर सिंह के साथ हेरोइन तस्करी करता था।

    परमवीर की निशानदेही पर पुलिस ने गिल रोड के अरोड़ा कट चौक पर दबिश देकर उसे काबू किया। उसके खिलाफ थाना शिमला पुरी में केस दर्ज किया गया। आरोपित के खिलाफ इससे पहले उत्तराखंड में भी एक मामला दर्ज है।