Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के इन जिलों में हुई बारिश, पढ़ें आज कहां-कहां बरसेंगे मेघ

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 08:09 AM (IST)

    पंजाब के कई जिलों में रविवार को वर्षा हुई। लुधियाना में 25.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार सोमवार को भी कई जिलों में वर्षा की संभावना है। लुधियाना समेत कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश का अनुमान है। 16 से 18 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा परन्तु 19 सितंबर से दोबारा मानसून सक्रिय होने से वर्षा की संभावना है।

    Hero Image
    चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट व मोहाली में वर्षा, आज भी आसार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। रविवार को पंजाब के कई जिलों में वर्षा हुई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में 32.4 मिलीमीटर, लुधियाना में 25.6 मिलीमीटर, फरीदकोट में 8.0 मिलीमीटर, मोहाली में 3.0 मिलीमीटर व रोपड़ में 0.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जबकि अन्य जिलों में दिन में धूप खिली रही। जिससे दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उधर मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी पंजाब के कई जिलों में वर्षा की संभावना है।

    लुधियाना, चंडीगढ़, पठानकोट, होशियारपुर, पटियाला, रोपड़ में सामान्य से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद 16 से 18 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। जबकि 19 सितंबर से दोबारा से मानसून सक्रिय होने से वर्षा की संभावना है।