पहला नहीं जला तो दूसरा पटाखा जलाने लगा, इतने में हुआ तेज धमाका; लुधियाना में दीवाली के दिन किशोर की मौत
जगराओं के अकालगढ़ गांव में दीपावली पर पटाखा फटने से 14 वर्षीय किशोर साकित मित्तल की मौत हो गई। पटाखा ...और पढ़ें
-1794278011101_m.webp)
फोटो कैप्शन-साकित मित्तल की फाइल फोटो। ( फोटो स्वंय )
HighLights
दीपावली पर जगराओं के अकालगढ़ में पटाखा फटने से हादसा
14 वर्षीय किशोर साकित मित्तल की दुखद मौत हुई
पटाखा न जलने पर दोबारा जलाने का प्रयास बना जानलेवा
संवाद सहयोगी, जगराओं। दीपावली की खुशियां एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गईं। जगराओं के थाना सुधार के अंतर्गत गांव अकालगढ़ में पटाखा फटने से 14 वर्षीय किशोर साकित मित्तल (गगन) की मौत हो गई।
हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। साकित ने आसमान में कई रंगों के शॉट्स छोड़ने वाला पटाखा जलाया, लेकिन वह नहीं जला।
इसके बाद वह उसी के बगल में दूसरा पटाखा जलाने लगा। इसी दौरान पहले वाला पटाखा तेज धमाके के साथ फट गया। उस समय साकित पटाखे के पास झुका हुआ था। धमाका इतना तेज था कि उसकी गर्दन के पास गंभीर चोट आई।
परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक सरबजीत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। साकित गुरुसर सुधार की नई आबादी अकालगढ़ के कारोबारी और आरती स्टोर के मालिक सुरेश कुमार मित्तल का इकलौता बेटा था।
परिवार पूजा के लिए साकित के ताया राज कुमार मित्तल के नए आवास पर पहुंचा था। दोनों परिवारों ने मिलकर त्योहार मनाने की तैयारी की थी। पूजा-अर्चना के बाद परिवार के लोग खुशियां मना रहे थे, लेकिन इसी बीच हुए हादसे ने सब कुछ छीन लिया।
दीवाली की आतिशबाजी बनी जानलेवा, 22 लोगों की मौत
दीवाली पर आतिशबाजी के कारण आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग झुलस गए। मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी जिलों में दो कारोबारियों के घर आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई।
सभी मृतक कारोबारी परिवार के सदस्य थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। आग लगने से उत्तर प्रदेश में तीन बच्चों की मौत हो गई। राजस्थान में दो तो दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार व ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली में 300 के करीब लोग घायल हो गए।
कटनी में कारोबारी पूरन अग्रवाल के छह लोगों की जलने से मौत हो गई। ये लोग हादसे के समय घर में सो रहे थे। वहीं सिवनी में सराफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के छह लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav Today: हल्दी और दालों के भाव में दिखा उतार-चढ़ाव, त्योहारी सीजन में जानें मंडी के ताजा भाव
यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस भवन विवाद: तरखान माजरा ने दी आत्मदाह की चेतावनी, ढिल्लों ने गुरुद्वारा साहिब में खाई सौगंध
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।