Punjab Mandi Bhav Today: हल्दी और दालों के भाव में दिखा उतार-चढ़ाव, त्योहारी सीजन में जानें मंडी के ताजा भाव
जालंधर की दिसावरी मंडियों में 9 नवंबर को अनाज, दालों, किराना और सूखे मेवों के बाजार में मिला-जुला रुख रहा। ...और पढ़ें
-1794240394600_m.webp)
Punjab Mandi Bhav Today: जानें मंडी के ताजा भाव। सांकेतिक फोटो
HighLights
जालंधर मंडी में 9 नवंबर को मिला-जुला बाजार रुख।
गेहूं, चावल, दालों, मसालों के थोक भावों में उतार-चढ़ाव।
काजू, मखाना, सूखा गोला सहित मेवों के भी दाम जारी।
डिजिटल डेस्क, जालंधर। त्योहारों के बीच आज अधिकतर मार्केट बंद रही। इस बीच जालंधर के दिसावरी मंडियों में 9 नवंबर को अनाज, दालों, किराना और सूखे मेवों के बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। प्रमुख व्यापारिक केंद्र जालंधर की अनाज मंडी में विभिन्न जींसों के थोक भाव इस प्रकार रहे।
अनाज बाजार में गेहूं दड़ा 2780 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। चावल परमल कच्चा 4000 से 4100 रुपये और सेला चावल 3900 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं मक्की बिहार 3100 से 3150 रुपये तथा मक्की मध्य प्रदेश 2950 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।
दालों और दलहन खंड में दाल उड़द छिलका 11700 से 13100 रुपये प्रति क्विंटल रही। चना देशी छना 9100 से 9200 रुपये, दाल चना 9400 से 9600 रुपये और काबली चना 9600 से 13700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार करता दिखा। राजमां में चित्रा पुणे 11300 से 13100 रुपये, चीन 13900 से 14600 रुपये और शर्मिली 9900 से 10200 रुपये प्रति क्विंटल रही।
बाजार में मांग सामान्य
मसालों और किराना बाजार में जीरा 27600 से 31700 रुपये, धनिया 17700 से 22700 रुपये, लालमिर्च गुंटूर (334 नं.) 17500 से 18500 रुपये और तेजा 26000 से 29800 रुपये प्रति क्विंटल बिका। हल्दी इरोड गट्ठा 24400 से 24500 रुपये तथा निजामाबाद 25500 से 27800 रुपये प्रति क्विंटल रही।
मेवा बाजार में काजू प्रति किलो 1020 से 1180 रुपये (विभिन्न ग्रेड अनुसार) और मखाना 825 से 1300 रुपये प्रति किलो बिका, जबकि सूखा गोला 43000 से 48500 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर दर्ज किया गया। व्यापारियों के अनुसार बाजार में मांग सामान्य बनी हुई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।