विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना केंद्रीय जेल में रंगदारी का बड़ा खेल, अंदर 6 बंदियों ने दो को पीटा, डरा-धमका कर बाहर वसूले 2 लाख

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:30 AM (IST)

लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद छह आरोपितों ने दो बंदियों को पीटकर कीपैड फोन के जरिए बाहर से दो लाख ...और पढ़ें

केंद्रीय जेल लुधियाना।

केंद्रीय जेल लुधियाना।

HighLights

  1. सेंट्रल जेल में बंदियों द्वारा जबरन वसूली का रैकेट।

  2. छह आरोपियों ने दो बंदियों से 2 लाख वसूले।

  3. जेल के अंदर से की-पैड मोबाइल फोन जब्त।

संवाद सहयोगी, लुधियाना। लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में बंदियों द्वारा अंदर से जबरन वसूली (रंगदारी) का रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, उनसे की-पैड वाला मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपियों ने दो बंदियों को जेल के अंदर पीटा और डरा धमका कर बाहर से तरीकन 2 लाख रुपए वसूल लिए। 

आरोपियों ने यह रकम अपने किसी परिचित से वसूल करवाई। जिसे लेकर जेल में विवाद भी शुरू हुआ और पूरा खेल सामने आया। मारपीट की घटना 26 सितंबर की है। पुलिस ने जांच के बाद अब छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित के कब्जे से एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपितों की पहचान हरसिमरन सिंह मंड, जगवीर सिंह, जतिंदर सिंह, अभय, गुरजीत सिंह उर्फ हरमन और सुखमन के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav Today: सराफा बाजार में सोना-चांदी सुस्त, दिसावरी मंडियों में अनाज व दालों के ताजा भाव जारी

सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर हुई कार्रवाई

थाना डिवीजन नंबर सात में आरोपित बंदियों पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है। यह मामला पुलिस ने सेंट्रल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट रिशवपाल गोयल की शिकायत पर दर्ज किया है।

शिकायत में बताया गया कि आरोपित बैरक नंबर चार में बंद हैं जबकि अन्य दो बंदी रुपेश पूरी और नीरज आदिया बैरक नंबर छह में थे। 26 सितंबर की रात आरोपितों ने दोनों बंदियों को अपने बैरक में बुलाया और उससे मारपीट की। यहीं उनसे पैंसो की मांग की गई।

यह भी पढ़ें- पंजाब में नियमित DGP की नियुक्ति पर हाई कोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से किया जवाब तलब

मैकडॉनल्ड के पास हुआ लेनदेन

अगले दिन सुबह जब जेल प्रबंधन को मामले की सूचना मिली कि रात के समय बैरक में झगड़ा हुआ था तो अधिकारी टीम के साथ वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान आरोपित हरसिमरन सिंह मंड की जेब से कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसी मोबाइल ने अधिकारियों के सामने सारा खेल खोल कर रख दिया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपितों ने दोनों बंदियों को अपनी बैरक में बुलाकर मारपीट की और डराया धमकाया। उसी फोन से पीड़ित नीरज को बाहर संपर्क करने के लिए कहा। डरे सहमे नीरज ने अपने एक दोस्त से संपर्क किया और आरोपियों के कहने पर आलमगीर रोड मैकडॉनल्ड के पास दो लाख रूपए कैश भेजे।

मोबाइल खोलेगा राज

जेल के अंदर मोबाइल फोन मिलने और पैसों के लेनदेन की जानकारी सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच तेज की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल किन लोगों से संपर्क के लिए किया जाता था। इससे पहले भी इस गैंग ने किन-किन कैदियों से जबरन वसूली की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला जांच के अधीन है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- LPU हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार और 5 हिरासत में; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस