विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPU हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार और 5 हिरासत में; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:05 PM (IST)

LPU हिंसा मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

आरोपियों को कोर्ट परिसर में पेश कर रिमांड लिया गया है।

आरोपियों को कोर्ट परिसर में पेश कर रिमांड लिया गया है।

HighLights

  1. एलपीयू हिंसा मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

  2. पांच अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्य खंगाल रही है।

सुक्रांत, जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गगन निवासी टिब्बी मोहल्ला, फगवाड़ा, जेम्स वह अन्य एक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों युवक यूनिवर्सिटी परिसर में हुई तोड़फोड़ में शामिल थे।

पुलिस अब उनसे पूछताछ कर हिंसा के दौरान उनकी भूमिका और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने कुल दो एसआईटी गठित की हैं। एक SIT एफआईआर नंबर 163, 105 और 106 से जुड़े मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। वहीं, दूसरी टीम यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- LPU हिंसा मामले में तीन FIR और दर्ज, पुलिस ने हॉस्टल जाकर फिर की पड़ताल; जांच के लिए 7 सदस्यों की बनी टीम

लोगों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस घटनाक्रम के दौरान मौजूद लोगों की पहचान करने में भी जुटी है। इसी जांच के तहत पुलिस ने एलपीयू में हुए उपद्रव के मामले में पांच और लोगों को राउंडअप किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हिंसा में कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या गिरफ्तार व राउंडअप किए गए लोगों का आपस में कोई संपर्क था। जांच के आधार पर पुलिस आगे और गिरफ्तारियां कर सकती है।

यह भी पढ़ें- LPU हिंसा में मुंह बांधकर आए बाहरी तत्वों ने रचा षड्यंत्र, घटना के बाद पहली बार खुलकर बोले VC अशोक मित्तल

यौन उत्पीड़न के मैसेज के बाद भड़के स्टूडेंट

पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में 27 सिंतबर (रविवार) की रात छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था। लाठीचार्ज के बाद गुस्साए छात्रों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। इसके बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है। 28 सितंबर से अगले 10 दिनों तक छु्ट्टी घोषित की गई है। 

यह भी पढ़ें- LPU हिंसा पर पंजाब के पूर्व CM चन्नी का सांसद अशोक मित्तल पर तंज, कहा- BJP में शामिल होते ही बिगड़ी कानून-व्यवस्था