विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेअंत हत्याकांड का दाेषी राजाेआणा फिर सुर्खियाें में, रिहाई के लिए पत्र लिखने पर सुखबीर और सांसद बिट्टू आमने-सामने

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 19 Apr 2022 11:18 AM (IST)Updated: Tue, 19 Apr 2022 03:18 PM (IST)

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल के समर्थन में वाेटिंग की अपील करने वाले बेअंत हत्याकांड में दाेषी ...और पढ़ें

राजाेआणा की रिहाई काे लेकर सियासी जंग फिर शुरू हाे गई है। (फाइल फाेटाे)
राजाेआणा की रिहाई काे लेकर सियासी जंग फिर शुरू हाे गई है। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दाेषी बलवंत सिंह राजाेआणा की रिहाई काे लेकर सियासत शुरू हाे गई है। शिराेमणि अकाली दल (Akali Dal) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) काे पत्र लिखकर राजोआणा को रिहा करने की मांग की है। इसका पता चलते ही बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू (Ravneet Bittu) भड़क उठे हैं। रवनीत बिट्टू अब सुखबीर बादल और हरसिमरत बादल के मंसूबों की जांच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगे।

राजाेआणा ने अकाली दल के समर्थन में मतदान की अपील की थी

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजाेआणा ने अकाली दल के समर्थन में मतदान की अपील की थी। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसमें सुखबीर ने कहा कि 2019 में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पीएम ने 8 सिख बंदियों को रिहा करने का वादा किया था। यह वह सिख कैदी थे, जो जेल में 20 साल से ज्यादा सजा काट चुके हैं। पीएम माेदी इस मामले में हस्तक्षेप कर राजोआणा की रिहाई की प्रक्रिया को तेज करवाएं।

यह भी पढ़ें-Punjab Congress Crisis: सांसद रवनीत बिट्टू बोले-अब केवल प्रदेश व कार्यकारी अध्यक्ष ही बोलेंगे, बाकी को चुप रहने के निर्देश

देश विरोधी ताकतों की गहरी साजिश का हिस्सा है आतंकवादी की रिहाई की मांग

सांसद बिट्टू ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘वह उस आतंकवादी की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिसने पंजाब के एक मुख्यमंत्री सहित 17 लोगों को बम से उड़ा दिया। सुखबीर बादल बताएं कि क्या मजबूरी है जो बार-बार वह आतंकवादी की रिहाई की मांग उठानी पड़ रही है।’ सांसद ने आगे लिखा, ‘अब तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुखबीर बादल मेरे और मेरे परिवार का जानी नुकसान करना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इनके मंसूबों की गंभीरता से जांच करवाने की मांग करूंगा।’

यह भी पढ़ें-Facebook पर भगवान राम का कार्टून अपलाेड करने पर अकाली दल मुस्लिम विंग का पंजाब प्रधान गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने दिया धरना