Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान ने फंदा लगा की खुदकुशी, सुसाइड नोट में सरपंच पर परेशान करने का आरोप

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Fri, 11 Jun 2021 09:36 AM (IST)

    लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जांच अधिकारी एएसआइ प्रितपाल सि ...और पढ़ें

    Hero Image
    लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान ने फंदा लगाकर जान दी।

    लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के गांव कालख स्थित गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान 65 वर्षीय अजीत सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जांच अधिकारी एएसआइ प्रितपाल ङ्क्षसह का कहना है कि बुजुर्ग गांव में अकेला रहता था। वह अविवाहित था। खेतीबाड़ी के लिए उसने जमीन ठेके पर ली थी। वह गांव के गुरुद्वारा साहिब का पूर्व प्रधान था। उसने घर के बरामदे में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। गांव के लोगों ने उसका शव देखकर पुलिस को सूचित किया है। सुसाइड नोट में उसने गुरुद्वारा साहिब के रिकार्ड को लेकर सरपंच पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद उसकी सच्चाई पता चलेगी। उसके रिश्तेदारों के बयान पर फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। सुसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगी बहनें लापता

    लुधियाना में विभिन्न इलाकों से महिला व दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। थाना टिब्बा पुलिस ने मोहल्ला अटल नगर की गली नंबर 4 निवासी बलदेव राज की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 6 जून को उसकी पत्नी अनीता (31) घर से सैर करने के लिए गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। थाना सराभा नगर पुलिस ने बाड़ेवाल अवाणा स्थित जैन जीवन कालोनी निवासी रमेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 8 जून की रात वो लोग खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 11.30 बजे उठ कर देखा तो उसकी दो बेटियां पारुल (21) तथा शिवानी (19) घर में नहीं थीं। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए दोनों को अगवा करके बंधक बना रखा है।