Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, तीन सब्जेक्ट में था फेल; छत पर फांसी लगाकर दी जान

    Updated: Fri, 16 May 2025 01:37 PM (IST)

    लुधियाना के गांव चाहर में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने पर जरनैल सिंह नामक एक 18 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह परीक्षा में तीन विषयों में असफल रहा था जिसके कारण वह परेशान था। उसने छत पर जाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    लुधियाना में 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने किया सुसाइड (File Photo)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में फेल होने पर गांव चाहर के छात्र जरनैल सिंह (18) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जांच अधिकारी दलवीर सिंह ने बताया कि जरनैल के पिता सुखजिंदर सिंह गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनका छोटा बेटा जरनैल 12वीं कक्षा में था और बुधवार को उसका रिजल्ट आया था। वह तीन विषयों में फेल था। इससे वह परेशान था। रात को सोने के लिए वह छत पर गया। वीरवार सुबह 8 बजे तक जब नीचे नहीं आया तो स्वजन छत पर गए। यहां उसने टीन की चादर में लगे लोहे के एंगल पर परना बांधकर फंदा लगा रखा था। उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

    तीन पेपरों में फेल था छात्र

    सूचना मिलने पर थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। जांच अधिकारी दलवीर सिंह ने बताया कि जरनैल के पिता सुखजिंदर सिंह गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी हैं। परिवार में दो बेटे बड़ा राजविंदर और छोटा जरनैल था। जरनैल 12वीं कक्षा में था और बुधवार को उसका रिजल्ट आया था। जब उसने रिजल्ट देखा तो पता चला कि वो तीन पेपरों में फेल हो गया है।

    लोहे की एंगल पर बनाया फंदा

    इसके बाद से वो परेशान हो गया और घर आ गया। रात को उसने परिजनों से कहा कि वो छत पर सोने के लिए जा रहा है। वीरवार सुबह 8 बजे तक जब वो नीचे नहीं आया तो परिजन उसे देखने के लिए छत पर गए। यहां उसने टीन की चादर में लगे लोहे के एंगल पर परना बांधकर फंदा लगा रखा था। उन्होंने उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई राजविंदर के बयान पर कार्रवाई की है।