Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Strike In Punjab: सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में तीन दिन तक रहेगी हड़ताल, नहीं हाेगी रजिस्ट्रियां

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 24 Nov 2021 01:55 PM (IST)

    Strike In Punjab अगर आज आप सब रजिस्ट्रार दफ्तर या तहसील दफ्तरों में जाने की सोच रहे हैं तो अपना कार्यक्रम रद कर दें। सब रजिस्ट्रार दफ्तरों व तहसील दफ्तरों में आज माल विभाग के अधिकारी नहीं मिलेंगे और ना ही आपका काम हो पाएगा।

    Hero Image
    अगर आप सब रजिस्ट्रार दफ्तर या तहसील दफ्तरों में जाने की सोच रहे हैं तो अपना कार्यक्रम रद कर दें।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Strike In Punjab: अगर आज आप सब रजिस्ट्रार दफ्तर या तहसील दफ्तरों में जाने की सोच रहे हैं तो अपना कार्यक्रम रद कर दें। सब रजिस्ट्रार दफ्तरों व तहसील दफ्तरों में आज माल विभाग के अधिकारी नहीं मिलेंगे और ना ही आपका काम हो पाएगा। पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन ने शुक्रवार तक पंजाब में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन ने जिला स्तर पर जिला अधिकारियों को हड़ताल का नोटिस दे दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार से तहसीलदार नायब तहसीलदार किसी भी तरह की ड्यूटी नहीं करेंगे। यूनियन यूनियन का आरोप है कि माल अफसरों को विजिलेंस की तरफ से परेशान किया जाता है और आए दिन सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में छापेमारी की जा रही है। जिसके विरोध में यूनियन ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार तक हड़ताल करने का फैसला किया है। शुक्रवार के बाद हड़ताल आगे बढ़ाई जाएगी या खत्म की जाएगी इस पर फैसला शुक्रवार को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें-लुधियाना लोधी क्लब में सजेगी सुराें की महफिल, Singer Satinder Sartaj मचाएंगे धमाल; जानें क्या हाेगा खास

    नायब तहसीलदार व तहसीलदार दस्तावेजों को भी अटेस्ट नहीं करेंगे

    अफसरों की हड़ताल के कारण आज से शुक्रवार तक सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में रजिस्ट्री या नहीं होंगी। इसके अलावा नायब तहसीलदार व तहसीलदार किसी तरह की दस्तावेजों को भी अटेस्ट नहीं करेंगे। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल है उन लोगों को होंगी जिन्होंने बुधवार और वीरवार को रजिस्ट्री करवाने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ली थी। इन लोगों को अब नए सिरे से रजिस्ट्री करवाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेनी होंगी। गाैरतलब है कि पंजाब में अगले साल फरवरी में हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियाें ने सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। राज्य में कई जगह कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें-बादल परिवार की जब्त बसाें काे छाेड़ने के आदेश पर हंगामा, बठिंडा में राेडवेज मुलाजिमाें ने किया बस स्टैंड जाम