Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोल्डी सभ्रवाल को किया सम्मानित

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 14 Sep 2020 01:35 AM (IST)

    जला भाजपा आइटी व सोशल मीडिया के पूर्व प्रधान गोल्डी सभ्रवाल को जिला भाजपा कार्यकारणी का सदस्य बनने पर सम्मानित किया गया।

    गोल्डी सभ्रवाल को किया सम्मानित

    संस, लुधियाना वि : जिला भाजपा आइटी व सोशल मीडिया के पूर्व प्रधान गोल्डी सभ्रवाल को जिला भाजपा कार्यकारणी का सदस्य बनने पर सम्मानित किया गया। उन्हें भाजपा नेता दिनेश तुली के कार्यालय समराला चौक पर गुलदस्ता देकर व सिरोपा डालकर शैंपी खुराना, पंडित शिवम भारद्वाज, शिदर पाल जांगड़ा व अमित ठाकुर ने सम्मानित किया। गोल्डी सभ्रवाल ने भाजपा हाइकमांड का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश है व कैप्टन सरकार की लोक विरोधी नीतियों से जनता में रोष है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर इसका भंडाफोड़ करेगा, ताकि पंजाब में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी। इस अवसर पर गौतम चायल,अजय पाठक,विजय कुमार,मनप्रीत सिंह मेहता,साहिल सहगल आदि शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेहतर सेवा कार्य करने पर दिया रत्न अवॉर्ड

    संस, लुधियाना : भगवान महावीर सेवा संस्थान द्वारा देशभर में किए जा रहे मानव सेवा कार्यो एवं लॉकडाउन के अंतर्गत दी गई महान सेवाओं के कारण रविवार को श्री ज्ञान स्थल मंदिर कमेटी, सुभानी बिल्डिंग ने सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण बजाज, रमेश कुमार, नरेश गोयल ने संस्थान द्वारा किए जा रहे मानव सेवा कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से विशेषकर पोलियो ग्रस्त रोगियों के फ्री ऑपरेशन दिव्यांगों को बनावटी, टांग बाजू, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर कानों के ऊंचा सुनने वाली मशीन एवं मोतियाबिंद मरीजों के आंखों के ऑपरेशन आदि जैसे सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ,उपाध्यक्ष राजेश जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन, सह मंत्री सुनील गुप्ता को ज्ञान स्थल मंदिर के कार्यकारिणी सदस्य वरिदर गोयल, राजू बोहरा, राकेश बजाज ,रोशन लाल शर्मा, श्यामलाल कपूर, ओमप्रकाश सिगला आदि अन्य द्वारा प्रशंसा पत्र, मोमेंटो, शॉल एवं पगड़ी बांधकर मानव सेवा अवॉर्ड से सम्मानित किया।

    comedy show banner
    comedy show banner