शिव महापुराण की कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है : पंडित मधुवन
न्यू जनता नगर गली नंबर दो में चल रही श्री शिव कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ आहुतियों के साथ शनिवार को संपन्न हुई।

संसू, लुधियाना : न्यू जनता नगर गली नंबर दो में चल रही श्री शिव कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ आहुतियों के साथ शनिवार को संपन्न हुई। सर्वप्रथम पंडित मधुबन ने गणपति पूजन, कलश पूजन व नवग्रह पूजन किया। इसके उपरांत शिव महापुराण का पूजन किया गया। सभी ने भगवान शिव के पावन शिवलिग की पूजा की। ओम नमो शिवाय के मंत्र जाप से रुद्राभिषेक किया गया।
कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का व्याख्यान करते कहा कि कहा कि शिव पुराण की कथा आह्वान करते अपने जीवन को सुखमय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता सती भगवान शिव के मना करने पर भी प्रजापति दक्ष के यज्ञ में पहुंची। बिना बुलाए अपने पिता के घर गईं। अपमान का सामना न करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिव पुराण की कथा हमें उपदेश देती है कि जीवन साथी व अपने गुरु पर विश्वास व श्रद्धा होनी जरूरी है। बिन बुलाए मेहमान व बिना परिवार की आज्ञा से कहीं पर भी जाना शुभ नहीं होता।
कथा व्यास ने कहा कि शिव पुराण की कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान शिव की भक्ति उनकी गाथाओं का श्रवण करना चाहिए, ताकि हमारा मानस जन्म सुखमय बन सके। इस अवसर पर रमेश चंद्र त्रिपाठी, कपिल तिवारी, मनोज तिवारी, देबीप्रशाद शुक्ला, संत कुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।