विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather ALERT! पंजाब में भीषण गर्मी, कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार; जानें कब मिलेगी राहत

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 30 Jun 2021 11:03 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 03:44 PM (IST)

पंजाब के कई जिलाें में भीषण गर्मी पड़ने से लाेग बेहाल हाे रहे हैं। इंडिया मेट्रोजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार ...और पढ़ें

जून के अंतिम सप्ताह में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। (सांकेतिक तस्वीर)
जून के अंतिम सप्ताह में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जागरण संवाददाता। Punjab Weather ALERT! जून के अंतिम सप्ताह में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। पंजाब के कई जिलों में बुधवार काे तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तपिश और ह्यूमिडिटी बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर है। पंखे, कूलर तो छोड़िए, एसी की हवा से भी लोगों की बैचैनी को कम नहीं कर रही। दिन के साथ साथ रात में भी गर्मी चरम पर है।

इंडिया मेट्रोजिकल डिपार्टमेंट (India Metrological Department) चंडीगढ़ के अनुसार आज और कल दो दिनों तक तेज धूप रहेगी। लेकिन दो जुलाई से मौसम बदलेगा। पंजाब के कई जिलों में मानसून जमकर बरसेगा। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक जुलाई की शाम से पंजाब को बादल अपनी आगोश में ले लेंगे। उसके बाद अगले दिन से पंजाब के कई जिलों में जैसे अमृतसर, पटियाला, आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ व बठिंडा में बारिश की संभावना है।

कई जिलों में गरज के साथ पड़ सकते हैं छींटे

कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं जबकि कुछ जिलों में केवल बादल छाए रह सकते है। वहीं 3 जुलाई को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। चार जुलाई को बादल छाए रहेंगे। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बादलों और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के Car बाजार में बहार, अनलाॅक के बाद बढ़ी कारों की मांग; शोरूम में वेटिंग से ग्राहकों का बढ़ा इंतजार

सेहत को बिगाड़ सकती है लू

विशेषज्ञों का कहना है कि लू सेहत को बिगाड़ सकती है। तेज धूप में अधिक देर तक रहने से डिहाइड्रेशन हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप में हीट स्ट्रोक का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में लोग से सुबह ग्यारह से शाम चार बजे तक धूप से बचाव करें। तरल पदार्थो का सेवन ज्यादा करें। तरल पदार्थों में नारियल पानी, नींबू पानी, लस्सी, फलों का जूस ले सकते हैं। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इस माैसम में लाेगाें काे घर से बाहर कम निकलना चाहिए।

यह भी पढ़ें-CoronaVirus Third Wave Alert: लुधियाना CMC अस्पताल का दावा-सितंबर के बाद आएगी काेराेना का तीसरी लहर, इस तरह करें बचाव