यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना के Car बाजार में बहार, अनलाॅक के बाद बढ़ी कारों की मांग; शोरूम में वेटिंग से ग्राहकों का बढ़ा इंतजार
Auto Sector News डीलर्स के पास कारों की सप्लाई को लेकर लगातार बढ़ रही शार्टेज है। शोरूम संचालकों को इसके ...और पढ़ें

लुधियाना, [मुनीश शर्मा]। Auto Sector News: कोविड संक्रमण के अनलाॅक के साथ ही मार्केट में दोबारा व्यापार पटरी पर लौटने लगा है। मार्केट में मांग को बढ़ता देख कई नामी कंपनियों की ओर से प्रोडक्शन में भी बढ़ोतरी की गई है। बात आटोमोबाइल सेक्टर की करें, तो इसमें भी अनलाॅक के बाद अच्छे दिन दिखने लगे हैं। इसकी झलक कई कारों के खरीददार होने के बावजूद इनकी उपलब्धता नहीं होने से देखने को मिल रही है।
सप्लाई को लेकर लगातार बढ़ रही शार्टेज
इसका मुख्य कारण डीलर्स के पास कारों की सप्लाई को लेकर लगातार बढ़ रही शार्टेज है। शोरूम संचालकों को इसके लिए एक से चार माह का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कंपनियां शोरूम संचालकों को वेटिंग की वजह प्रोडक्शन न हो पाना बता रहे हैं। लाॅकडाउन के दौरान कई कंपनियों की ओर से कुछ दिनों के लिए प्लांट बंद किए थे।
अब जब डिमांड पैदा हुई है, तो वाहनों की प्रोडक्शन न हो पाने और मार्केट में डिमांड तेज होने से वेटिंग की स्थिति आ गई है। इसमें कई कारें ऐसी हैं, जिनकों लेकर चार महीने तक भी वेकिंग हैं। बात लुधियाना की करें तो सबसे ज्यादा वेटिंग चार माह की हुंडई की करेटा कार में देखने को मिल रही है। ऐसे में अब यूज़ड़ कारों को लेकर भी उत्साह बढ़ा है और लोग फिजिकल डिस्टेसिंग को देखते हुए कारों को खरीदने के प्रति खासा उत्साह दिखा रहे हैं।
किन कारों में कितनी है वेटिंग
बात कारों की वेटिंग की करें, तो कई चर्चित कारें इस समय वेटिंग के दौर से गुजर रही हैं। इसमें करेटा तीन से चार महीने, किया सोनेट में तीन महीने, किया सेलटास एक महीने, फोर्ड एंडेवर तीन महीने, फार्चूनर दो महीने, इनोवा एक महीने, मेकनाइट निसान तीन महीने, होंडा इमेज एक महीने, वैन्यू एक से दो महीने की वेटिंग से मिल रही है।
ग्राहक को इंतजार पर सप्लाई ने रोकी डिलिवरी
ग्रोवर हुंडई के एमडी कुलवंत सिंह ग्रोवर के मुताबिक कारों की शार्टेज की समस्या लगातार चल रही है। कई ऐसे कारें डिमांड में हैं, जो पिछले छह महीने से वेटिंग के दौर से ही गुजर रही है। इसमें हुंडई की करेटा कार को लेकर खासा उत्साह है, इसकी वेटिंग समाप्त ही नहीं हो पा रही। इसका मुख्य कारण प्रोडक्शन कम और डिमांड अधिक होना है। गुलजार मोटर्स के एमडी हरकिरत सिंह के मुताबिक सीएनजी अर्टिगा, सलेरियो और वैगनार की डिमांड तेज हुई है। इसकी एक से तीन माह की वेटिंग है। स्टार कार के डायरेक्टर गुरसिमरन सिंह के मुताबिक इस समय कारों की डिमांड खासी तेज है। लुधियाना में यूजड़ कारों के लिए भी बिक्री तेज है। इसका मुख्य कारण ग्राहकों में अनलाक के बाद दोबारा खरीददारी के प्रति रूझान का बढ़ना है।
