विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना के 8 स्कूलों में फिर बम की धमकी से दहशत, परीक्षा के बीच पहुंची पुलिस; दो महीनों में तीसरी घटना

Published: Mon, 18 May 2026 12:24 PM (IST)

लुधियाना के निजी 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। ...और पढ़ें

बम की धमकी मिलने के बाद लुधियाना के स्कूल के बाहर तैनात पुलिस।

बम की धमकी मिलने के बाद लुधियाना के स्कूल के बाहर तैनात पुलिस।

HighLights

  1. लुधियाना के बाल भारती स्कूल को बम धमकी मिली।

  2. दो महीनों में यह तीसरी ऐसी घटना है।

  3. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को 8 स्कूलों को धमकी भरा संदेश मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार बम की धमकी मिलने वाले स्कूलों की संख्या 8 से अधिक है। इसमें बाल भारती पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सराभा नगर, बीसीएम स्कूल, बीवीएम उधम सिंह नगर, बीवीएम किचलू नगर, बीवीएम सेक्टर 39, द एशियन स्कूल इत्यादि शामिल है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को स्कूल प्रबंधन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। उस समय स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम, सुरक्षा अधिकारी और जांच एजेंसियां स्कूल परिसर में पहुंचीं और जांच अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें- फिरोजपुर के हरिके नहर पर दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से पत्नी-बेटियों के सामने नहर में बहर गया व्यक्ति

स्कूल परिसर में जांच शुरू

पुलिस अधिकारियों ने स्कूल भवन, कक्षाओं, परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच शुरू की है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रबंधन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- प्रीति जिंटा पर Punjab Kings की लगातार छठी हार का पड़ा बुरा असर, कप्‍तान श्रेयस अय्यर से की 'गंभीर' बातचीत - Video

पहले भी मिल चुकी स्कूलों को धमकियां

गौरतलब है कि बीते दो महीनों में यह तीसरी बार है जब लुधियाना के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले 10 मार्च और 23 अप्रैल को भी धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। लगातार मिल रही धमकियों के कारण विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। ई-मेल और अन्य डिजिटल माध्यमों की जांच कर साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब में बढ़ रहा साइलेंट किलर का खतरा, 1 करोड़ लोगों की जांच, लाखों मरीज इलाज से जुड़े