विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रीति जिंटा पर Punjab Kings की लगातार छठी हार का पड़ा बुरा असर, कप्‍तान श्रेयस अय्यर से की 'गंभीर' बातचीत - Video

Published: Mon, 18 May 2026 11:00 AM (IST)

पंजाब किंग्‍स को आईपीएल 2026 में लगातार छठी शिकस्‍त झेलनी पड़ी, जिससे टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी निराश नजर आईं।

श्रेयस अय्यर से बातचीत करते हुए प्रीति जिंटा

श्रेयस अय्यर से बातचीत करते हुए प्रीति जिंटा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पंजाब किंग्‍स को रविवार को आईपीएल 2026 में लगातार छठी शिकस्‍त सहनी पड़ी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली पंजाब को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 23 रन की पराजय मिली। इस हार के कारण पंजाब के प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों को तगड़ा झटका लगा।

बता दें कि वेंकटेश अय्यर (73) और विराट कोहली (58) के अर्धशतकों की मदद से आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 222/4 का स्‍कोर बनाया। जवाब में पंजाब किंग्‍स की टीम 199/8 का स्‍कोर बना सकी।

मैच के बाद पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग ड्रेसिंग रूम में अकेले निराश बैठे नजर आए। वहीं, कप्‍तान श्रेयस अय्यर को फ्रेंचाइजी की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के साथ गंभीर बातचीत करते हुए देखा गया। प्रीति जिंटा का श्रेयस अय्यर के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पावरप्‍ले में गंवाया मैच

पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने स्‍वीकार किया कि उनकी टीम ने पावरप्‍ले में मैच गंवा दिया था। मैच के बाद सरपंच साहब ने कहा, 'निश्चित ही आरसीबी ने अच्‍छी शुरूआत की और पावरप्‍ले को बेहतर भुनाया। 222 रन का स्‍कोर मजबूत था और हम विकेट लेने में नाकाम रहे। मेरे ख्‍याल से हम मैच पावरप्‍ले में हार चुके थे।'

बल्‍लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने साथ ही कहा, 'हमने तीन विकेट जल्‍दी गंवा दिए। प्रभसिमरन और प्रियांश के विकेट जल्‍दी गिरे। मैं भी कुछ खास नहीं कर पाया। हम अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं। शशांक और स्‍टोइनिस ने दम दिखाया, लेकिन जीत काफी दूर रही।'

हम हार नहीं मानेंगे

पंजाब किंग्‍स को अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेलना है और श्रेयस अय्यर ने जीत की पटरी पर लौटने का भरोसा दिलाया। अय्यर ने कहा, 'नतीजा कुछ भी हो, मैं सकारात्‍मक रहता हूं। यह मैच खत्‍म हुआ। कल नया सूरज उगेगा और सुरंग के अंत में हमेशा रोशनी होती है। हम जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।'

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पाकिस्तानी टीम को छोड़ा पीछे

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के खिलाफ हार के बावजूद प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है पंजाब किंग्स, क्या है पूरा समीकरण?