Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा नेता व पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन, सीएम ने जताया शोक

    By Vikas_KumarEdited By:
    Updated: Wed, 02 Dec 2020 07:27 AM (IST)

    पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में एक सतपात गोसाई अब नहीं रहे। वह 86 साल के थे और कई दिनों से खराब स्वास्थ से जूझ रहे थे। उनका इलाज सीएमसी अस्पताल में चल रहा था।

    Hero Image
    सतपाल गोसाई की गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती थी। फाइल फोटो

    लुधियाना, जेएनएन। पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर सतपाल गोसाईं का मंगलवार को निधन हो गया। 85 वर्षीय गोसाईं की तबियत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी और वह लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गोसाईं के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि गोसाईंं ने लुधियाना शहर के विकास और लोगों की भलाई के लिए अथक काम किया। पीड़ित परिवार, रिश्तेदार और स्नेहियों के साथ दुख सांझा करते मुख्यमंत्री ने गोसाईं की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।

    सतपाल गोसाईं का निधन भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है। उनकी गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती थी। पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में से एक गोसाईं के निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल में कई नेता पहुंच गए। फिलहाल उनका शव सीएमसी में ही रखा गया है। 85 वर्षीय गोसाईं का जन्म 1935 में हुआ था।

    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सतपाल गोसाईं। फाइल फोटो

    सतपाल गोसाईं ने वर्ष 1980 में भाजपा से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे। वह एक बार विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे।अपने मृदु व्यवहार के कारण सतपाल गोसाईं के शुभचिंतक सभी दलों में मौजूद थे। 

      वर्ष 2016 में एक बार सतपाल गोसाईं भाजपा से नाराज हो गए थे। वह कुछ दिनों के लिए कांग्रेस में चलेे गए थे, लेकिन कुछ ही समय बाद वह फिर भाजपा में लौट आए थे। लुधियाना में अकाली भाजपा गठबंधन के संबंधों में सतपाल गोसाईं एक अहम कड़ी माने जाते थे।  

     

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ सतपाल गोसाई। फाइल फोटो

    सतपाल गोसाईं के समर्थक उन्हें शेर ए पंजाब के नाम से भी पुकारते थे। अपने पिछले जन्मदिवस पर सतपाल गोसाईं के समर्थकों ने किदवई नगर स्थित आर्यसमाज मंदिर में उनकी दीर्घायु के लिए हवन करवाया था। गोसाईं के निधन की सूचना के बाद उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। उनके समर्थक उनके आवास पर जुटने शुरू हो गए हैं। 

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    comedy show banner
    comedy show banner