Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दिया, लुधियाना पश्चिम से चुने गए हैं विधायक

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 11:33 PM (IST)

    लुधियाना पश्चिम से विधायक चुने जाने के बाद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को त्यागपत्र सौंपा। तीन वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने पंजाब के लोगों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव 10637 मतों से जीता था। उन्होंने राज्यसभा में 80% उपस्थिति बनाए रखी और कई बहसों में भाग लिया।

    Hero Image
    हलका पश्चिम से विधायक चुने जाने के बाद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पश्चिम विधानसभा हलके से विधायक चुने जाने के बाद संजीव अरोड़ा ने संवैधानिक प्रविधान का पालन करते हुए राज्यसभा सदस्य कार्यकाल की अंतिम तिथि से सात दिन पहले मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगभग तीन वर्ष तक उच्च सदन में सेवा देने वाले अरोड़ा ने अपने कार्यकाल में पंजाब के लोगों, साथी सांसदों व राज्यसभा के सभापति के समर्थन व सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अरोड़ा ने त्यागपत्र में कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवा करना सम्मान व सौभाग्य की बात है। उनका इस्तीफा एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव को दर्शाता है क्योंकि वह राष्ट्रीय मंच से राज्य विधानसभा जा रहे हैं।

    अरोड़ा ने 19 जून को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में 10,637 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अरोड़ा ने 10 अप्रैल, 2022 को राज्यसभा में पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने 80 प्रतिशत की उपस्थिति दर बनाए रखी। उन्होंने 82 बहसों में भाग लिया और सदन में 229 प्रश्न भी उठाए। उन्होंने एक निजी सदस्य विधेयक पेश किया था। इस बीच, राज्यसभा के सभापति ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की पुष्टि की है।