Move to Jagran APP

Sangrur By Election 2022 Result : संगरूर उपचुनाव सिमरनजीत मान की जीत, आप के गुरमेल सिंह हारे

Sangur ByPoll Results 2022 संगरूर संसदीय सीट के उपचुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। यहां मतदान 23 जून को हुआ था। मतगणना में सिमरनजीत सिंह मान जीत गए हैं। उन्‍होंने कड़ी टक्‍कर में आप के गुरमेल सिंह को 5822 मतों से हराया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 08:35 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 03:06 PM (IST)
सिमरनजीत सिंह मान के संगरूर में जश्‍न मनाते उनके समर्थक और सिमरनजीत सिंह मान पत्रकारों से बात करते हुए। (जागरण)

संगरूर , जेएनएन। Sangrur ByPoll Result 2022 : संगरूर लोकसभा सीट  के उपचुनाव में मतगणना समाप्‍त हहो गई है। शिअद (अ) के सिमरuजीत सिंह मान जीत गए हैं। उन्‍होंने  उनकी आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 5822 वोटों से हराया है। हालांकि अभी जीत के अंतर के बारे में अभी आधिकारकि घोषणा नहीं हुई है। दोनों के बीच कांटे की टक्‍कर हुई। कभी एक आगे हो जाता है तो कभी दूसरा। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के गांव में भी आप उम्मीदवार पीछे रहे हैं और सिमरनजीत सिंह मान को ज्यादा वोट मिला है। 3 जून को उपचुनाव में महज 45.30 फीसद मतदान हुआ था।

loksabha election banner

शिअद (अ) सिमरनजीतस सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 5822 वोट से मात दी। सिमरनीत सिंह मान को 253154 वोट मिले, जबकि आप के गुरमेल सिंह को 247332 वोट पर संतोष करना पड़ा। भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो को 66 हजार 298 वोट, कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी 49 हजार 668, शिअद-बसपा उम्मीदवार कमलदीप कौर को 44428 वोट ही मिल पाए। इसके अलावा मैदान में उतरे 16 उम्मीदवारों में से बाकी 14 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 2471लोगों ने नोटा का बटन दबाकर सभी उम्मीदवारों को नकार दिया।

जीत के बाद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा- गरीबाें और किसानों के मुद्दे उठाएंगा 

संगरूर उपचुनाव मेंं अपनी जीत के बाद सिमरन जीत सिंह मान ने कहा कि यह हमारी पार्टी (शिअद अ) की बड़ी व महत्‍वपूर्ण जीत है। हमने सभी राष्‍ट्रीय पार्टियोंं को हराया है।  मेरी प्राथमिकता संगरूर क्षेत्र में लोगों की कमजोर आर्थिक हालत और कर्ज में दबे किसानों के मुद्दों को लोकसभा में उठाने की रहेगी।  हम पंजाब सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।     

संगरूर उपचुनाव में जीत के बाद मीडिया से बात करते सिमरनजीत सिंह मान। (एएनआइ)

2.15 PM: सिमरनजीत सिंह मान 58वव से अधिक मतों से जीते हैं, लेकिन इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है। संगरूर उपचुनाव में  हार  के साथ ही लोकसभा में अब आम आदमी पार्टी को कोई सदस्‍य नहीं बच गया है। इस सीट पर भगवंत मान दो बार जीते थे, लेकिन पंजाब का मुख्‍यमंत्री बनने के बाद उन्‍होंने लोकसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया।  

1.57 PM: सिमरनजीत सिंह मान की जीत गए हैं और इस बारे में जल्‍द ही घोषणा हो सकती है। अब तक की मतगणना में कांग्रेस उम्‍मीदवार दलबीर सिंह गोल्‍डी तीसरे, भाजपा के केवल सिंह ढिल्‍लो चौथे और शिअद-बसपा की उम्‍मीदवार कमलदीप कौर पांचवे स्‍थान पर हैं   

1.12 PM: सिमरनजीत सिंह मान 6916 वोटोंं से आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह से आगे चल रहे हैं।  

सिमरनजीत सिंह मान 4845 वोटों की बढ़त 

12. 50 PM : शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान को 243834

अाम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 238989

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो को 64931

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 78051

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 43147

अब तक कुलः 688224

संगरूर में सिमरजीत सिंह मान के समर्थकों ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है। (जागरण)

सिमरनजीत सिंह मान 5582 वोटों से आगे

12.30 PM: शिअद (अ) के सिमरजीत सिंह मान अब 5582 मतों से आगे हो गए हैंं।

शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान को 236546

अाम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 230964

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो को 63038

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 75175

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 41719

अब तक कुलः 666055

अब 4603 मतोंं से आगे हुए  सिमरनजीत सिंह मान

12.10 PM:  शिअद (अ) से सिमरनजीत सिंह मान को 230159

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 225556

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो को 61500

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 72831

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 40112

अब तक कुलः 648128

सिमरनजीत सिंह मान 4049 वोटोंं से आगे  

12.02 PM : शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान अब आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह से 4049 वोटों से आगे हो गए हैं। 

शिअद (अ) से सिमरनजीत सिंह मान को 215397

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 211348

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो को 59740

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 70040

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 38165

अब तक कुलः 611500

सिमरनजीत सिंह मान अभी 3816 वोटों से आगे

11.30 AM: शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान को 191911

अाम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 188095

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो 52486

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 61559

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 33485

अब तक मतगणना कुल वोट:  542512

11.22 AM:  सिमरनजीत सिंह मान की बढ़त फिर बढ़ी। अभी वह 5592 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान को 182297

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 176705

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो को 46764

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 57502

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 30968

अब तक मतगणना कुलः 508334

सिमरनजीत सिंह मान की लीड घटी, अब 2375 वोटोंं से आगे

11.13 AM: शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान की बढ़त अब घट गई हैै।अब वह 2375 वोटों से आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह से आगे हैं।  

शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान को 171127

अाम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 168752

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो को 44487

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 55153

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 29375

अब तक कुलः 482263

मतगणना के बीच अपने समर्थकों के साथ सिमरनजीत सिंह मान। (जागरण)

10.52 AM : 4831 वोट से सिमरनजीत मान आगे 

शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान अब आप के गुरमेल सिंह से करीब 4831 वोटों से आगे हो गए हैं। अब तक दोनों के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही है। प्रत्‍याशियों को अब तक प्राप्‍त वोट- 

शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान को 135700

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को  130869 

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो को 32346 

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 41666

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 23470

अब तक कुलः 374698

गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकते आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी गुरमेल सिंह। (जागरण) 

10.33 AM : संगरूर से शिअद (अ) से सिमरनजीत सिंह मान को 124420 (35.89%)

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को  121510 (35.05) 

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो को 30411 (8.77%) 

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 38575 (11.13%) 

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 21883 (6.28) 

अब तक कुल 346661

सिमरनजीत सिंह मान 990 वोटों से आगे

10.30 AM: शिअद (अ) के  सिमरनजीत सिंह मान को 110483 (35.38%)

अाम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 109493 (35.07फीसदी)

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो 27537 (8.82%)

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 35552 (11.39%)

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 20187 (6.46)

अब तक मतगणना कुलः 312257

आप के गुरमेल सिंह फिर हुए आगे

10.18 AM :  सिमरजीत सिंह मान 100173

गुरमेल सिंह - आप-  100965

दलबीर सिंह गोल्‍डी - कांग्रेस-  33506

केवल सिंह ढिल्‍लों - भाजपा-  26197

कमलदीप कौर- - शिअद- 17890

फिर आगे हुए सिमरनजीत सिंह मान

10.13 AM: सिमरनजीत सिंह मान 95468

गुरमेल सिंह (आप) 95426

18 वोट से गुरमेल हुए सिमरनजीत सिंह मान से आगे

9.54 AM : संगरूर से शिअद (अ) से सिमरनजीत सिंह मान को 74833 (35.57%) 

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को  74851 (38.58 फीसदी) 

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो 17679 (8.84 %) 

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 23744 (11.29%)

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 13191 (06.27) 

अब तक कुलः 210353

सिमरनजीत सिंह मान फिर आगे, गुरमेल पिछड़े

9.50 AM : शिअद (अ) के सिमरजीत सिंह मान फिर आप के गुरमेल सिंह से आगे हो गए हैं। 

संगरूर से शिअद (अ) से सिमरनजीत सिंह मान को 62315 (36.34%)

अाम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 61177 (35.67फीसदी)

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो 13645 (7.96%)

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 18685 (10.9%)

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 10575 (6.17)

अब तक कुलः 171499

मतगणना के शुरूआती दौर में शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी आमम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह पर हावी नजर आए।  शुरूआत में ही उन्होंने गुरमेल सिंह को काफी अंतर से पिछाड़ दिया और  यह लीड काफी देर तक जारी रही। मतणगना के दूसरे राउंड में भी सिमरनजीत सिंह मान गुरमेल पर भारी पड़ते दिखाई दिए। पिछले दो लोकसभा चुनाव की बात करें तो भगवंत मान ने दोनों चुनाव में शुरूआती दौर में ही अपने विरोधियों के मुकाबले बेहतर बढ़त बनाकर चले थे।

पहले दो राउंड में बेशक सिमरनजीत सिंह मान आप के गुरमेल सिंह से आगे रहे, लेकिन तीसरे राउंड मे दोनों बराबरी के करीब पहुंच गए और फिर गुरमेल सिंह ने शिअद (अ) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान से लीड बनाई।

वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस का हालत भी काफी बदली रही और विधानसभा चुनाव की भांति ही लोकसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस के हाथ शुरूआती समय में कोई खास वोट नहीं लग पाए। शिअद-बसपा की अगर बात करें तो उनका वोट बैंक से खिसकते हुए नजर आ रहा है। बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दे लेकर चुनाव मैदान में उतरी शिअद-बसपा को लगातार मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।

आप के गुरमेल सिंह से पिछड़े सिमरनजीत सिंह मान 

9.37 AM : अब  सिमरनजीत सिंह मान आप के गुरमेल सिंह से पिछड़ गए हैंं।

संगरूर से शिअद (अ) से सिमरनजीत सिंह मान को 46973 (35.97%)

अाम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 47083 (36.06फीसदी)

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो 10721 (8.21%)

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 14079 (10.78%)

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 7894 *6.05%)

अब तक कुलः 130580

करीब-करीब बराबरी पर पहुंचे मान व गुरमेल

9.32 AM: साढ़े नो बजे तक मतगणना के रुझान  में अब सिमरजीत सिंह मान महज 483 मतों से आप के गुरमेल सिंह से आगे हैं। 

संगरूर से शिअद (अ) से सिमरनजीत सिंह मान को 42511 (36.78%)

अाम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 42028 (36.36 फीसदी)

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो 8016 (6.74%)

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 12351 (10.69%)

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 7278 (6.03)

अब तक मगणना के कुल वोट-  115575 

9.28 AM : मतगणना के अब तक मिले रुझान में भी सिमरनजीत मान आगे हैं। अब तक मिले वोट- 

अब तक शिअद (अ) से सिमरनजीत सिंह मान को 20292 (38.68 %)

आमम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 18898 (36.02 फीसदी)

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो 4245 (8.09%)

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 4778 (9.11%)

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 2674 (5.01%)

नौ बजे तक मतदान के रुझान में सिमरनजीत सिंह मान आगे

9.10 AM : मतगणना में नौ बजे तक शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैंं। प्रत्याशियों को अब तक मिले वोट- 

आम  आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 11858 (34.38 फीसदी)

शिअद (अ) से सिमरनजीत सिंह मान को 13030 (37.77%)

भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो 3529 (10.23%)

कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 3446 (9.99%)

शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 1587 (4.6%)

संगरूर के देशभक्‍त कालेज में मतगणना का नजारा। (जागरण) 

शुरूआती दौर में सिमरनजीत सिंह मान ने गुरमेल को पिछाड़ा

8.30 AM : शिअद (अ) सिमरनजीत सिंह ने शुरूआती दौर में आम आदमी पार्टी के गुरमले सिंह को पिछाड़ दिया है। सिमरनजीत सिंह मान अब तक 2622 वोट मिले हैं, वहीं गुमेल को अभी 1766 वोट ही मिले हैं।  प्रशासन व पुलिस की ओर से मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। सुबह आठ बजे देशभगत कालेज बरड़वाल में मतगणना शुरू हुुई। उपचुनाव में 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा।

संगरूर संसदीय सीट के उपचुनाव में मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। (एएनआइ) 

डिप्टी कमिश्नर संगरूर जतेंद्र जोरवाल ने बताया कि जिले के पांच विधानसभा हलकों सहित मालेरकोटला विधानसभा हलके की मतगणना भी देश भगत कालेज बरड़वाल धूरी में बनाए गए विभिन्न काउंटिंग हाल में करवाई जा रही है। इसके अलावा बरनाला जिले से संबंधित तीन विधानसभा हलकों बरनाला, भदौड़ व महलकलां की मतगणना एसडी कालेज बरनाला में बनाए काउंटिंग हाल में हो रही है। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्वक, पारदर्शी व सुरक्षित तरीके से निपटाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.