Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonu Sood Birthday : जन्मदिन पर मुंबई से लेकर दुबई तक सोनू सूद को किया सैल्यूट, मोगा से बहन माया नगरी पहुंची भाई के पास

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jul 2022 11:25 AM (IST)

    फिल्म अभिनेता सोनू सूद का चुनाव के बाद जब पहला जन्मदिन आया तो बहन मालविका सूद अपने पति गौतम सच्चर एवं दोनों बच्चों के साथ भाई का जन्मदिन मनाने खुद मुंबई जा पहुंची। जहां सोनू सूद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

    Hero Image
    दुबई की फेस्टिवल स्ट्रीट की एक इमारत पर म्यूजिकल लाइट के साथ फिल्म अभिनेता को सैल्यूट किया गया।

    मोगा [सत्येन ओझा]। कोरोना काल में रील लाइफ से बाहर निकलकर रियल लाइफ के हीरो बनकर उभरे एवं पंजाब विधान पंजाब की राजनीति में भूचाल पैदा करने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद का अपना शहर भले ही उनके जन्मदिन के मौके पर सक्रिय नहीं दिखा लेकिन मायानगरी मुंबई से लेकर दुबई तक उनकी मानवता के लिए की गई सेवाओं के लिए सोनू सूद को उनके जन्मदिन पर सैल्यूट किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान मोगा में अपनी बहन मालविका सूद के लिए मुंबई की व्यस्तता छोड़कर मोगा में दो महीने तक बहन की चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। फिल्म अभिनेता सोनू सूद का चुनाव के बाद जब पहला जन्मदिन आया तो इस बार बारी बहन की थी। बारिश के दिनों में जब मुंबई मानसून के पानी में डूब जाती हैं, उसकी परवाह किए बिना बहन मालविका सूद अपने पति गौतम सच्चर एवं दोनों बच्चों के साथ भाई का जन्मदिन मनाने खुद मुंबई जा पहुंची। जहां सोनू सूद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। 

    मालविका सूद का जन्मदिन सेलिब्रेट करना तो एक औपचारिकता है, बस भाई के साथ कुछ पल गुजारना ही समाज के लिए काम करने के लिए ऊर्जा से भर देता है। बस इन्हीं पलों को जीने के लिए वे जन्मदिन के मौके पर बच्चों के साथ मुंबई आई हैं। मुंबई के कुछ खास इलाकों के साथ ही दुबई की फेस्टिवल स्ट्रीट की एक इमारत पर म्यूजिकल लाइट के साथ फिल्म अभिनेता सोनू सूद के जन्मदिन पर कुछ खास प्रकार की तैयारी की गई थी। जिसमें सोनू के बड़े पोस्टर के साथ उन्हें मानवता की सेवा के लिए सैल्यूट किया जा रहा था। उन्हें रियल हीरो के रूप में दुबई के लोगों ने याद किया।

    खुद फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने इस मौके पर कहां कि दुनिया भर के लोगों का यही प्यार उन्हें मानवता की सेवा करने के लिए और ज्यादा ऊर्जा प्रदान करता है और लोगों के इसी प्रयास के कारण वे लगातार इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उनकी कोशिश है कोई भी बच्चा आर्थिक अभावों के कारण शिक्षा से वंचित न रहने पाए, इलाज से वंचित न रहे। नौजवानों के रोजगार की दिशा में भी लगातार कोशिश कर रहे हैं और करते रहेंगे। जब सेवा की शुरुआत की थी तब सिर्फ और सिर्फ सेवा करने का संकल्प था कैसे हो पाएगा यह कभी नहीं सोचा था। लोगों का प्यार बढ़ता गया, कदम आगे बढ़ते गए यह कदम अब रुकेंगे नहीं निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।