यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RTI एक्टिविस्ट सभ्रवाल ने लुधियाना निगम दफ्तर के बार दिया धरना, सड़कों के रखरखाव में भ्रष्टाचार का आरोप
रोहित का धरना 12 बजे तक चलेगा। उनका कहना है कि वह पिछले 9 माह से बीएंडआर शाखा से विकास ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। आरटीआई एक्टिविस्ट रोहित सभ्रवाल ने शुक्रवार को नगर निगम के जोन डी के दफ्तर के समक्ष धरना दिया है। रोहित का तर्क है कि निगम की बीएंडआर शाखा की ओर से कराए विकास कार्याें का लेखा जोखा नहीं दिया जा रहा है, साफ है इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। इस संबंध में विजिलेंस जांच की जाए। इस बाबत रोहित ने एक विस्तृत ज्ञापन निगम आयुक्त, स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव एवं डायरेक्टर को भी भेजा है।
नगर निगम के जोन डी स्थित दफ्तर में रोहित का धरना 12 बजे तक चलेगा। उनका कहना है कि वह पिछले 9 माह से बीएंडआर शाखा से विकास कार्याें पर हुए खर्च का लेखा जोखा मांग कर जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन निगम ने अभी तक इस संबंध कार्रवाई नहीं की है और न ही विजिलेंस की जांच कराई जा रही है। रोहित ने कहा कि निगम ने वर्ष 2015-16 से 2019-20 ने शहर की सड़कों के रखरखाव के लिए 212 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।
भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग
रोहित की मांग है कि इस संबंध में सरकार शीघ्र ही कार्रवाई करके जांच के आदेश दे, ताकि सड़क के रखरखाव के नाम पर किया भ्रष्टाचार सामने आ सके और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच करके उनके खिालफ विभागीय कार्रवाई की जाए। राेहित ने कहा कि इस संबंध में उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले भी राेहित लाेगाें के मसलाें का समाधान करवाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
