पंजाब में बाढ़ के बाद राहत, अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना नहीं
सोमवार को पठानकोट में 25.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि अमृतसर में भी हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 19 सितंबर से बदलाव की संभावना है। पंजाब के कुछ जिलों में वर्षा हो सकती है जिसके बाद 21 सितंबर से मानसून विदा लेने से पहले फिर से बारिश की संभावना है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। सोमवार को पठानकोट में तेज वर्षा हुई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शहर में 25.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जबकि अमृतसर में भी 0.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई।
पंजाब के दूसरे शहरों में मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिली रही और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। 19 सितंबर से मौसम बदलेगा।
पंजाब के कुछ जिलों में वर्षा की संभावना है। इसके बाद दोबारा से मौसम साफ हो जाएगा। 21 सितंबर से मानसून विदाई लेने से पहले बरस सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।