पंजाब दौरे पर आ रहे राहुल गांधी पर रवनीत बिट्टू ने दिया विवादित बयान, पूछा- आप किस नस्ल के घोडे़?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन पर तंज कसते हुए विवादित बयान दिया है। बिट्टू ने राहुल के दौरे को सियासी ड्रामा बताया और उनकी नीयत पर सवाल उठाए। जवाब में कांग्रेस नेताओं ने बिट्टू की आलोचना की और कहा कि वे भाजपा नेताओं को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। कांग्रेसी सांसद व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के 15 सितंबर को पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आने के एलान के बाद सियासत गर्मा गई है। केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग व रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आने पर से पहले एक्स पर पोस्ट डाल राहुल पर विवादित बयान दे तंज कसा है। जिससे कांग्रेसियों ने पलटवार कर बिट्टू की आलोचना की है।
एक्स पर डाली पोस्ट में बिट्टू ने कहा है कि राहुल गांधी अक्सर कहते है कांग्रेस के पास अलग अलग तरह के घोडे़ है। दौड़ के घोडे़, विवाह के घोडे़ । यहां तक कि लगडे़ घोडे़ भी पर राहुल जी आप व आप की पार्टी के नेता खास तौर पर पंजाब के नेता लोगों को बता सकते है कि आप किस नस्ल के घोडे़ हो ? जब उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहे थे। तब आप छुटि्टयां मनाने में व्यस्त थे।
इधर , जब पंजाब बाढ़ में डूब रहा था और लोग रो रहे थे। तब राहुल गांधी मलेशिया में ऐश कर रहे थे। बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी के पंजाब का दौरा महज सियासी ड्रामा है। उन्हें जनता के लोगों के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं है। वे गंभीर नहीं हैं।
बिट्टू को बता देंगे राहुल किस नस्ल के घोडे़: पूर्व विधायक तलवार
जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान व पूर्व विधायक संजय तलवार ने कहा है कि रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अपने भाजपा के आला नेताओं को खुश करने के लिए किसी हद तक चले जाते है। भाजपा में जाने से पहले बिट्टू राहुल गांधी को अपना रोल माडल व आदर्श मानते थे। बिट्टू कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे और राहुल गांधी के साथ लंबी सियासी पारी खेली है।
कम से कम राहुल के बारे में उन्हें कुछ कहने से पहले सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता तथा कांग्रेस के नेता बिट्टू को बता देंगे कि राहुल गांधी किस नस्ल के घोडे़ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।