विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 लाख करोड़ का बाजार देने के बावजूद चीन दिखा रहा आंखें : रामदेव

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 04:24 PM (IST)

लुधियाना पहुंचे बाबा रामदेव ने दावा किया कि भारत में विदेशी कंपनियों का कारोबार पचास लाख करोड़ के पार है। इसके बावजूद चीन भारत को आंख दिखा रहा है।

20 लाख करोड़ का बाजार देने के बावजूद चीन दिखा रहा आंखें : रामदेव
20 लाख करोड़ का बाजार देने के बावजूद चीन दिखा रहा आंखें : रामदेव

जेएनएन, लुधियाना। भारत में विदेशी कंपनियां सालाना पचास लाख करोड़ का व्यापार करती हैं। इनमें सबसे ज्यादा शेयर चीन की कंपनियों का है। बीस लाख करोड़ का बड़ा बाजार हथियाने के बावजूद चीन आज भारत को डोकलाम में आंखें दिखा रहा है। हमारी इस कमी को हम सबको समझना चाहिए। यह कहना है बाबा रामदेव का। 

रामदेव सराभा नगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब तक प्रत्येक नागरिक विदेशी को त्यागकर स्वदेशी नहीं अपनाता तब तक ऐसी समस्याएं आती रहेंगी। इसके अलावा रामदेव ने सरकार को विदेशी सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाने की भी सलाह दी।

यह भी पढ़ेंः संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, खड्ढा खोद पिता के शव को घर में ही कर दिया दफन

रामदेव ने कहा कि पहले विदेशी शासकों को भगाया अब विदेशी कंपनियों को भगाना है। लंबे संघर्ष के बाद हमने देश को विदेशी शासकों से मुक्त करवाया। अब वक्त है विदेशी कंपनियों से देश की मुक्ति की। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी अपनाना चाहिए।

इससे पूर्व, गत दिवस रामदेव ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चीन को स्वार्थी देश है। भारत में उसके सामान की घटती खपत से वह बुरी तरह तिलमिलाया हुआ है। सीमा विवाद तो बहाना है। चीन अपने आर्थिक हितों पर प्रतिकूल प्रभाव के चलते बुरी तरह बौखलाया हुआ है। भारत एक बहुत बड़ा बाजार है जहां चीनी आइटम की बिक्री से देश का मोटा पैसा चीन चला जा रहा था। अब उसके होश ठिकाने आने लगे हैं।

यह भी पढ़ेंः मानव संसाधन विकास मंत्री जावड़ेकर ने कहा, देश में 11 लाख शिक्षक अयोग्य