Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर धन संग्रह के लिए भक्ताें में उत्साह, लुधियाना में स्कूटर रैली निकाली

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jan 2021 02:09 PM (IST)

    Ayodhya Ram Mandir Donationरैली काे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। रैली शहर के अलग-अलग बाजारों से होते हुए कुल 10 किलोमीटर दूरी तय करेगी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    लुधियाना में स्कूटर रैली निकालते राम भक्त। (कुलदीप काला)

    लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir Donation:अयाेध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भक्ताें में उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार काे लुधियाना में रामभक्ताें ने धन संग्रह स्कूटर रैली पुष्प वर्षा के साथ  निकाली गई। दरेसी में भक्त जय श्रीराम के नारों के साथ जुट रहे हैं। इस दाैरान पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल सहित कई नेता माैजूद रहे। विश्व हिन्दू परिषद, आरएसएस व भाजपा के नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। भगवा ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने राम नाम के जयकारे लगाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयाेध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भक्ताें में उत्साह। (कुलदीप काला)

    यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir Donation: वनवासी चाहते सबसे सुंदर बने राम का धाम, राम मंदिर निर्माण में खुलकर दान दे रहा आदिवासी समाज

    रैली काे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। रैली के दौरान राम मंदिर से जुड़ने की अपील की जाएगी। एक रथ पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की फाेटो भी लगाई है।

    10 किलोमीटर दूरी तय करेगी रैली

    अयाेध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए अब तक पंजाब में  कराेड़ाें रुपये का फंड इकटठा हाे चुका है। आने वाले दिनाें में ज्यादा फंड एकत्र हाेगा। रैली शहर के अलग-अलग बाजारों से होते हुए कुल 10 किलोमीटर दूरी तय करेगी। जन जागरण रैली से शहरवासियों को राम मंदिर के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के पाली सहजपाल ने बताया कि लुधियाना का दरेसी मैदान ऐतिहासिक है।

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें