किस्मत का बंपर धमाका... 'राजश्री 50 वीकली' ने बांटे 46 करोड़ रुपये, पंजाब के 37 लोगों ने जीते 21-21 लाख रुपये
गोवा सरकार की 'राजश्री 50 वीकली लाटरी' ने 1000 दिन पूरे कर 19 लाख से अधिक विजेताओं को 46 करोड़ से ज्यादा की राशि बांटी है।

लुधियाना में राजश्री 50 वीकली लाटरी के विजेता बैंक ड्राफ्ट प्राप्त करते हुए l (जागरण फोटो)
HighLights
राजश्री 50 वीकली लाटरी ने 1000 दिन पूरे किए
19 लाख से अधिक विजेताओं को 46 करोड़ रुपये मिले
होशियारपुर के गुरुपाल सिंह ने 21 लाख का इनाम जीता
जागरण संवाददाता, लुधियाना। गोवा सरकार की ओर से संचालित प्रसिद्ध "राजश्री 50 वीकली लॉटरी" ने सफलता के 1000 से अधिक दिन पूरे कर लिए हैं। "किस्मत ऑन सेलिब्रेशन ऑन" अभियान के तहत इस लॉटरी ने अब तक 19 लाख से अधिक विजेताओं को 46 करोड़ से ज्यादा की पुरस्कार राशि देकर मालामाल किया है।
इसी कड़ी में राजश्री लॉटरी कार्यालय में आयोजित एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान होशियारपुर निवासी गुरुपाल सिंह को 21 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार (बैंक ड्राफ्ट) भेंट किया गया। यह पुरस्कार कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों राजकुमार वर्मा, भगत सिंह पंवार और नीलेश भाई की गरिमामयी उपस्थिति में सौंपा गया।
कंपनी अधिकारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि अक्टूबर में ही राजश्री 50 वीकली लाटरी के जरिए पांच लोगों को 21-21 लाख रुपये के बंपर इनाम मिले हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि इस वीकली लॉटरी में अब तक 21 लाख रुपये के कुल 64 प्रथम पुरस्कार निकल चुके हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा 37 इनाम पंजाब के लोगों के नाम रहे हैं।
शेष 27 इनाम गोवा और महाराष्ट्र में निकले हैं। इस लॉटरी का लाइव ड्रॉ रोजाना शाम 7:30 बजे गोवा में निकाला जाता है, जिसे लोग आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहीं भी लाइव देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 200 रुपये की लॉटरी से दीवाली के दिन बन गए करोड़पति, पंजाब में ग्रामीण परिवार ने जीते ₹15000000
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन लॉटरी से हुआ बीएमसी में 700 इंजीनियरों का तबादला, पोस्टिंग के बदले पैसे लेने के आरोपों के बाद हुई कार्रवाई