200 रुपये की लॉटरी से दीवाली के दिन बन गए करोड़पति, पंजाब में ग्रामीण परिवार ने जीते ₹15000000
बुढलाडा के सैदेवाला गांव के एक ग्रामीण परिवार ने 200 रुपये की मासिक टिकट से दीपावली पर डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है।
-1794131613864_m.webp)
दीपावली पर ग्रामीण परिवार की निकली 1.5 करोड़ की लॉटरी।
जागरण संवाददाता, बुढलाडा। 200 रुपये की मंथली टिकट ने दीपावली पर्व पर एक ग्रामीण परिवार को डेढ़ करोड़ का मालिक बना दिया है। लॉटरी निकलने के बाद लॉटरी संचालक और परिवार दोनों में खुशी है।
शहर के भीखी रोड पर लॉटरी विक्रेता धन्ना लाटरी स्टाल के मालिक धन्ना सिंह ने बताया कि शनिवार को काउंटर पर पहुंचे बुढ़लाडा के गांव सैदेवाला के एक व्यक्ति ने हरमन कौर नामक महिला के नाम पर लॉटरी टिकट खरीदी थी, जिसका पहला नाम डेढ़ करोड़ रुपये निकाला है।
धन्ना सिंह ने बताया कि लॉटरी विजेता ग्रामीण परिवार के घर में शनिवार को एक बेटी ने जन्म लिया था, जिसकी तबीयत ठीक न होने के कारण उसके परिवार वाले उसका मेडिकल चेकअप करवाने के लिए गए हुए हैं और जैसे वह वापस लौटेंगे तो उनको लॉटरी स्टॉल पर बुलाकर उनका सम्मान किया जाएगा।
इस मौके लॉटरी संचालक धन्ना सिंह की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये का पहला नाम निकालने की खुशी में लड्डू बांटे गए और ढोल बजाया गया।
डेढ़ करोड़ की लॉटरी का विजेता परिवार आया सामने
डेढ़ करोड़ की लॉटरी के विजेता युद्धवीर सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आए थे की पत्नी को अल्ट्रासाउंड सेंटर छोड़ने के बाद लाटरी स्टाल से टिकट खरीद लिया, जो उसने अपनी पत्नी हरमन कौर के नाम पर खरीदा था। उन्होंने कहा कि घर में जन्म लेने वाली लक्ष्मी ने उनके परिवार पर धन की वर्षा की है।