ऑनलाइन लॉटरी से हुआ बीएमसी में 700 इंजीनियरों का तबादला, पोस्टिंग के बदले पैसे लेने के आरोपों के बाद हुई कार्रवाई
बीएमसी ने 'कैश-फॉर-ट्रांसफर' आरोपों के बाद 695 इंजीनियरों का ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से तबादला किया है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता और ...और पढ़ें

बीएमसी हेडक्वाटर की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
बीएमसी ने 695 इंजीनियरों का ऑनलाइन लॉटरी से तबादला किया।
'कैश-फॉर-ट्रांसफर' आरोपों के बाद पारदर्शिता हेतु यह कदम।
ज्यादातर इंजीनियरों को उनकी पसंद की पोस्टिंग मिली।
डिजिटल डेस्क, मुबंई। पिछले साल 'कैश-फॉर-ट्रांसफर' (पैसे देकर ट्रांसफर कराने) घोटाले के आरोपों के बाद, बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने एक ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के जरिए 695 इंजीनियरों का ट्रांसफर किया।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि 152 जूनियर इंजीनियरों, 444 सेकेंडरी इंजीनियरों और 99 असिस्टेंट इंजीनियरों का ट्रांसफर किया गया। ये ट्रांसफर 'रैंडमाइजेशन पर आधारित कर्मचारी ट्रांसफर सिस्टम' का इस्तेमाल कर किया गया।
पसंद की जगह मिला मौका
एक अधिकारी ने कहा कि योग्य इंजीनियरों को अपनी पसंद की 1 से 5 पोस्टिंग लोकेशन चुनने का मौका दिया गया था, और उन्हें उनकी पसंद की जगह देने की कोशिश की गई। ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती गई। इससे एक बार फिर साबित होता है कि इंजीनियरों के बीच इस ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक सोच है और वे इससे संतुष्ट हैं।
निष्पक्ष और पारदर्शी प्रकिया के तहत हुए ट्रांसफर
अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) अविनाश ढाकने ने बताया कि ज्यादातर इंजीनियरों को उनकी पसंद की पोस्टिंग मिल गई है। उन्होंने कहा कि ये एक निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया थी। अब ऑफलाइन ट्रांसफर केवल अपवाद स्वरूप ही होंगे, जैसे कि बीच सत्र (मिड-टर्म) में होने वाले ट्रांसफर। उन्होंने कहा कि बाकी सभी रूटीन ट्रांसफर केवल ऑनलाइन सिस्टम के जरिए ही किए जाएंगे। यहां तक कि बड़े पैमाने पर होने वाले प्रमोशन भी हम ऑनलाइन ही करने की कोशिश करेंगे।
तबादले के बदले पैसे लेने का आरोप
2025 में BMC द्वारा 165 इंजीनियरों के तबादले का आदेश दिए जाने के बाद यह मुद्दा फिर से सामने आ गया। BJP विधायक अमित साटम ने तबादले के बदले पैसे लेने (कैश-फॉर-ट्रांसफर) का आरोप लगाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर इन आदेशों को रद कर दिया गया।
बाद में, इंजीनियरिंग कैडर में समय-समय पर होने वाले तबादलों को संचालित करने के लिए, इंजीनियरिंग सेवाओं और परियोजनाओं के निदेशक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। इसके बाद समिति ने 169 इंजीनियरों का तबादला किया।
बताया सराहनीय कदम
पैसे देकर तबादला कराने के विवाद में शिकायतकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत बीएमसी की तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।