Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Blood Money: पंजाब के बलविंदर की जिंदगी और मौत के बीच सऊदी अरब में 5 दिन का फासला, CM भगवंत मान से लगाई गुहार

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 10 May 2022 02:25 PM (IST)

    Blood Money खाड़ी देश में रह रहे पंजाब के बलविंदर की जान पर खतरा मंडरा रहा है। अगर 5 दिन में ब्लड मनी नहीं दी ताे सिर कलम किया जा सकता है। बलविंदर और उसके परिवार में भाई-बहन और अन्य रिश्तेदार भी परेशान हैं।

    Hero Image
    Blood Money: पंजाब के बलविंदर सिंह और सीएम भगवंत मान। (फाइल फाेटाे)

    सुभाष चंद्र, श्री मुक्तसर साहिब। Blood Money: सऊदी अरब की रियाद जेल में बंद पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव मल्लन के बलविंदर सिंह की जिंदगी और मौत के फैसले के बीच केवल 5 दिन का फासला रह गया है। वर्ष 2013 में लड़ाई के दौरान उसके हाथों हुई सऊदी नागरिक की मौत के लिए 15 मई तक दो करोड़ रुपये की ब्लड मनी पीड़ित परिवार को देनी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर 15 तक वह उक्त राशि दे देता है तो जान बच जाएगी, अन्यथा सिर कलम कर दिया जाएगा। सिर पर मंडरा रही मौत को लेकर बलविंदर और उसके परिवार में भाई-बहन और अन्य रिश्तेदार भी परेशान हैं। सभी उसकी मदद के लिए दो करोड़ रुपये जुटाने में लगे हुए हैं। हालांकि कुछ पैसों को प्रबंध हो गया है, लेकिन अभी 30 लाख की और जरूरत है।

    2013 में हुई थी लड़ाई के दौरान सऊदी अरब युवक की मौत

    श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव मल्लन में चिंता के आलम में भाई प्रगट सिंह वह चचेरा भाई जोगिंदर सिंह।

    चेचेरे भाइयों हरदीप सिंह और जोगिंदर सिंह ने बताया कि बलविंदर (35) काम की तलाश में वर्ष 2008 में सऊदी अरब गया था। वहां वह एक कंपनी में काम करने लगा था। परंतु 2013 में उसकी व उसके एक अन्य पंजाबी युवक की साउदी अरब के युवक से लड़ाई हो गई। जिसमें जख्मी हुए उस युवक की चार दिन बाद इलाज दौरान मौत हो गई थी। इस पर अदालत ने पहले बलविंदर को सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। सात साल की कैद की सजा पूरी होने पर अक्टूबर 2021 में अदालत ने वहां के कानून के अनुसार बलविंदर को 8 नवंबर 2021 तक पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये ब्लड मनी देने का फैसला सुनाया। अन्यथा उसे मौत की सजा के तौर पर उसका सिर कलम कर लिया जाएगा।

    बलविंदर ने दायर की थी अपील

    इस पर बलविंदर ने अपील दायर की थी कि इतनी राशि उसके पास नहीं है। उसने डोनेशन से इस राशि का प्रबंध करना है। इसलिए उसे और अधिक समय दिया जाए। जिस पर अदालत ने उसे 15 मई 2022 तक का समय दे दिया था। अब 15 मई में सिर्फ पांच दिन ही बाकी रह गए हैं।

    परिवार ने किया 1.30 करोड़ का प्रबंध, बाकी के इंतजाम में जुटे

    चचेरे भाइयों ने बताया कि अभी तक उनसे यहां पर 1.30 करोड़ रूपये का प्रबंध कर लिया है। बलविंदर के अनुसार 40 लाख रुपये उसे वहां की कंपनी दे देगी। लेकिन करीब 30 लाख का इंतजाम करना अभी भी बाकी है। वे समाजसेवी एसपी ओबराय के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मदद की गुहार लगा रहे हैं। क्योंकि बलविंदर को अब अदालत से और समय नहीं मिलेगा। बस 15 मई अंतिम तिथि ही है।

    माता-पिता की हाे चुकी है माैत

    बलविंदर सिंह से उनकी दो दिन पहले बात हुई थी। हालांकि पहले बलविंदर हौसले में बात करता था, लेकिन अब वह हौसला छोडे़ बैठा है। बस परमात्मा के हाथ में डोरी छोड़ रखी है। बलविंदर के परिवार में उसका भाई और एक बहन है। जबकि पिता की चार साल पहले तथा मां की करीब चार महीने पहले मौत हो चुकी है। कोई जमीन भी नहीं है।

    comedy show banner