विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: पंजाब में सुबह से चल रही ठंडी हवाओं से बदला मौसम, एक हफ्ते तक वर्षा के नहीं आसार

By Asha Rani Edited By: Vipin Kumar
Published: Wed, 19 Oct 2022 10:37 AM (IST)

Weather Update Punjab पंजाब में माैसम का मिजाज फिर बदल रहा है। अब सुबह और रात काे ठंड बढ़ने लगी ...और पढ़ें

Weather Update Punjab: पंजाब में तेज हवाओं से बढ़ी ठंड। (फाइल फाेटाे)
Weather Update Punjab: पंजाब में तेज हवाओं से बढ़ी ठंड। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Update Punjab: पंजाब में माैसम ने एक बार करवट लेना शुरू कर दिया है। इसके चलते अब दिन के साथ ही रात का तापमान गिरने लगा है। हिमालय रीजन में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के चलते पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम के तेवर अब काफी नरम हो गए हैं। बुधवार सुबह से ही पंजाब के अलग-अलग जिलो में हवाएं चल रही हैं। दिन में हल्की धूप के बावजूद मौसम से गर्मी गायब हाे गई है। हालांकि सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स कई जिलों में अधिक रहा।

पराली के धुएं ने बढ़ाया एयर पाल्यूशन

राज्य के कई शहराें में प्रदूषण बढ़ने लगा है। लुधियाना में एयर क्वालिटी इंडेक्स 218 के स्तर पर था, जबकि अमृतसर में 276 और जालंधर में 209 के स्तर पर रहा। जिसकी वजह खेतो में जलाई जा रही पराली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो पंजाब में अगले एक हफ्ते तक मौसम ड्राई रहेगा। वर्षा के अभी आसार नहीं है। इससे किसानों के लिए धान कटाई में बाधा नहीं आएगी। हालांकि दीवाली के बाद मौसम बदल सकता है। 25 अक्टूबर के बाद वर्षा के आसार बन सकते हैं।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में माैसम रहेगा शुष्क

स्काईमेट वेदर के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर को समुद्री तूफान सी-तरंग बन सकता है। इसका प्रभाव उत्तरी आंध्र प्रदेश से होते हुए तटीय ओडिशा और गंगेए पश्चिम बंगाल के कई जिलों में देखा जाएगा। पहाड़ों पर अगले 24 घंटों के दौरान बर्फबारी जारी रहेगी। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तरी महाराष्ट्र का मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिणी महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी।

पंजाब के बड़े शहराें का एक्यूआइ

  • अमृतसर - 276
  • बठिंडा - 240
  • जालंधर - 209
  • लुधियाना - 218
  • मंडी गोबिंदगढ़ - 140
  • पटियाला - 126

यह भी पढ़ें-Right to information: वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लुधियाना के बैंकों का शानदार प्रदर्शन, MSME में लोन अधिक

यह भी पढ़ें-Punjab Tourist places: ऐतिहासिक स्थलाें की सैर करनी है ताे आएं बरनाला, दीवाली से पहले बनाएं प्लान