Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather Update: प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों ने लाेगाें काे किया बेहाल, तीन दिन बाद फिर से लौटेंगे बादल

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 06 Jun 2022 11:58 AM (IST)

    Punjab Weather Update Latest Update News पंजाब में भीषण गर्मी ने जनजीवन काे बेहाल कर दिया है। मोहाली में रात का तापमान सबसे ज्यादा रहा है। यहां 28.3 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है जोकि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।

    Hero Image
    Punjab Heatwave News पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकाेप जारी। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले 4 दिनों से पंजाब में लू चल रही है। रविवार को भी लू की वजह से राज्य के कई जिलों में दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। साेमवार काे सड़कें और बाजार सुनसान दिखे। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार रविवार काे बठिंडा पंजाब में सबसे गर्म रहा। जहां दिन का तापमान 45.4 डिग्री रहा, वहीं होशिायरपुर, बरनाला व चंडीगढ़ में पारा 45 डि्री सेल्सियस तापमान रहा। जबकि फिरोजपुर में 44.9 डिग्री, पटियाला में 44.8 डिग्री, मोगा में 44.6 डिग्री, रोपड़ में 44.3 डिग्री, अमृतसर व एसबीएस नगर में 44.2 डिग्री,जालंधर में 44.1 डिग्री और लुधियाना में 44 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली में रात का तापमान सबसे ज्यादा

    वहीं मोहाली में रात का तापमान सबसे ज्यादा रहा। यहां 28.3 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। जबकि गुरदासपुर में रात का तापमान 27 डिग्री रहा। जो कि सामान्य से पांच डि्ग्रीअधिक रहा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह के अनुसार सोमवार को भी पंजाब में लू चलेगी। मंगलवार को लू से राहत मिलेगी, लेकिन मौसम ड्राई रहेगा। उनहोंने कहा कि 10 जून से मौसम बदलेगा। पंजाब में बादल छां रहने और बारिश के आसार है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। जिससे दिन के तापमान में कमी आएगी।

    जून में सामान्य से अधिक बारिश के आसार

    डा. सिंह ने कहा कि अभी तक के पूर्वानुमान के मुताबिक जून में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। अगर कंडीशन अच्छी रही तो मानसून की एंट्री जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में होगी। समय से पहले मानसून के पंजाब में आने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। पिछले साल जरूर मानसून 17 दिन पहले पंजाब में आ गया था। तब 13 जून काे पंजाब में मानसून की एंट्री हुइ थी, लेकिन पूरी तरह मानसून जुलाई में जाकर एक्टिव हुआ था।