विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: पंजाब में बठिंडा रहा सबसे ठंडा, 7.4 डिग्री पर आया तापमान; शाम काे छाएंगे बादल

By Asha Rani Edited By: Vipin Kumar
Published: Wed, 16 Nov 2022 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2022 10:30 AM (IST)

Punjab Weather Update पंजाब में एक बार फिर माैसम ने करवट ली है। राज्य के कई शहराें में बुधवार काे ...और पढ़ें

Punjab Weather Update: पंजाब में सर्दी की दस्तक। (फाइल फाेटाे)
Punjab Weather Update: पंजाब में सर्दी की दस्तक। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड जोर पकड़ने लगी है। दिन के साथ रात में भी तापमान गिरने लगा है। बुधवार की सुबह पंजाब के कई जिलों में काफी सर्दी रही, जिसमें बठिंडा में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जोकि मंगलवार की तुलना में 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके बाद बरनाला ठंडा रहा। जहां हीं 8.5 डिग्री तापमान रहा। 

कई शहराें में आज बादल छाए रहने के आसार

इसके अलावा पटियाला में 9.4 डिग्री, मोगा में 9.3 डिग्री, जालंधर में 9.8 डिग्री,रोपड़ व फिरोजपुर में 10 डिग्री, लुधियाना में 11.4 डिग्री, अमृतसर में 11.4 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले दिनाें में माैसम फिर करवट ले सकता है। इसके साथ ही अब कई जिलाें में प्रदूषण का स्तर भी कम हाेने लगा है। लुधियाना में पिछले दिनाें एक्यूआइ 400 के पार चला गया था। हालांकि मंगलवार काे 78 अंकाें के नीचे एयर क्वालिटी इंडेक्स आ गया है।

यह भी पढ़ें-Punjab News: लुधियाना में आज बलिदानी सराभा को CM मान देंगे श्रद्धांजलि, DC ने समाराेह की तैयारी का लिया जायजा

बच्चाें और बुजुर्गाें का रखें ख्याल

मोहनदेई ओसवाल अस्पताल के चेस्ट स्पेशलिस्ट डा. प्रदीप कपूर का कहना है कि ठंड बढ़ने से वायरल इंफेक्शन बढ़ेगा। निमोनिया की संभावना ठंड में बढ़ जाती है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों को अब ठंड से बचाने के लिए टोपी और जैकेट या स्वेटर जरूर पहना कर रखें।। दोपहिया वाहन चालक ठंड में नाक और मुंह ढक कर चलें। खाने पर भी जरूर ध्यान दें। फल, सब्जियां, दालें और दही जरूर लें।

पंजाब के बड़े शहराें का एक्यूआइ

  • अमृतसर - 96
  • बठिंडा - 151
  • जालंधर - 91
  • लुधियाना - 78
  • मंडी गाेबिंदगढ़ - 99
  • पटियाला - 64

यह भी पढ़ें-PowerCut In Ludhiana: शहर के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट