Punjab Weather Update: पंजाब में 3 नवंबर से बदलेगा मौसम, वर्षा के आसार; प्रदूषण से मिलेगा छुटकारा
Punjab Weather Update पंजाब में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक 3 नवंबर से राज्य में वर्षा के आसार बन रहे हैं। इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी और लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: दीपावली के बाद से पंजाब के कई जिले इस समय स्माग की चपेट में हैं। सुबह शाम स्माग की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी खड़ी हो गई हैं।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो पंजाब में 2 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी। इसके बाद 3 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मौसम बदलेगा। इस दौरान पंजाब में वर्षा के आसार बन रहे हैं। खासकर हिमाचल के साथ लगते जिलों में वर्षा की संभावना और भी अधिक है।
अगले हफ्ते पंजाब में आसमान से बरस सकती है राहत
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डाक्टर मनमोहन ने कहा कि अगले हफ्ते पंजाब में आसमान से राहत बरस सकती है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं नवंबर में वर्षा होती है, तो यह कई फसलों के लिए भी फायदेमंद है।
जालंधर में दिन व रात का तापमान सबसे ज्यादा रिकार्ड
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार को जालंधर में दिन व रात का तापमान सबसे अधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री व रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। जबकि पंजाब के बाकी सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच ही रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड हुआ।
यह भी पढ़ेंः- इंतजार खत्म: CTET 2022 परीक्षा के लिए 31 अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, यहां समझे पूरा प्रोसेस
यह भी पढ़ेंः- Murder In Ludhiana: न्यू जनता नगर में युवती की हत्या, वारदात के बाद आराेपित फरार; घटनास्थल से चाकू बरामद