Punjab Weather Today: आज शुष्क रहेगा पंजाब का मौसम, लुधियाना-पटियाला की हवा प्रदूषित, 200 पार हुआ AQI
पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं दूसरी और ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
लुधियाना और पटियाला का AQI 200 से ऊपर, गंभीर श्रेणी में।
पंजाब के 5 प्रमुख जिलों की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में।
रूपनगर में 32.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बीती रात जहां तापमान जहां सामान्य से अधिक बना रहा, वहीं दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इस मौसम के बीच राज्य की आबो-हवा बिगढ़ने लगी है। 6 प्रमुख जिलों में से 5 की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में हैं।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से सोमवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, पंजाब के 5 जिलों व आसपास के इलाकों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार लुधियाना और पटियाला दोनों राज्यें में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 से ऊपर आंका गया है, जो गंभीर खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा तीन प्रमुख शहरों में AQI 100 से ऊपर बना हुआ है। खन्ना में AQI 100 से कम बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates Today: सराफा बाजार में सोना-चांदी लुढ़के, मंडियों में आटा-दाल के भाव में आज दिखा उतार-चढ़ाव
पंजाब की आबो-हवा की स्थिति
| शहर | AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) |
| अमृतसर | 123 |
| जालंधर | 158 |
| खन्ना | 94 |
| लुधियाना | 214 |
| मंडी गोबिंदगढ़ | 153 |
| पटियाला | 239 |
रूपरगन में तापमान 32.8 डिग्री दर्ज
भारत मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की और से सोमवार जारी बुलेटिन के अनुसार पंजाब के अधिकतम औसत तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रूपनगर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो अमृतसर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 31 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बठिंडा में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और एसबीएस नगर के बालौवाल सौंखड़ी में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- संगरूर में लहरागागा के खंडेबाद में स्थापित होगी नई अनाज मंडी, 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को मिली मंजूरी
आने वाले दिन रहेंगे शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के आने वाले दिन शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार दिवाली तक और उसके बाद भी राज्य में न तो बारिश के आसार हैं और ना ही कोई चेतावनी जारी की गई है। जिसके चलते राज्य के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।