Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में कल दिनभर भीषण गर्मी ने सताया, शाम को चली आंधी; आज होगी झमाझम बारिश

    पंजाब के कई जिलों में सोमवार को भीषण गर्मी रही बठिंडा में तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को मौसम में बदलाव आया तेज हवाएं चलीं और बादल छा गए जिससे गर्मी से राहत मिली। लुधियाना में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह तक वर्षा की संभावना है और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

    By Digital Desk Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 03 Jun 2025 07:54 AM (IST)
    Hero Image
    पंजाब के कई जिलों में आज तेज बारिश होेगी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के अधिकांश जिलों में सोमवार को दिन में भीषण गर्मी रही। बठिंडा में तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    वहीं, फरीदकोट व लुधियाना में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर, फिरोजपुर व गुरदासपुर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 37.1 डिग्री, चंडीगढ़, पटियाला व होशियारपुर में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    वहीं, जैसे ही शाम हुई तो कई जिलों में मौसम बदल गया। शाम छह बजे के बाद से कई जिलों में तेज हवाएं चलने लगीं। इस दौरान कई जिलों में बादल भी छा गए। रात आठ बजे तक तेज हवाओं के बीच बादल छाए रहने से मौसम बदला और गर्मी से राहत मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, लुधियाना में शाम को बारिश भी हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार मध्यरात्रि से लेकर मंगलवार सुबह तक वर्षा की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बुधवार से मौसम बदलेगा।