Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather Update: पंजाब में भारी बारिश का कहर, मकान गिरने से तीन की मौत, येलो अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 08:31 AM (IST)

    पंजाब में भारी वर्षा के कारण होशियारपुर में एक जर्जर मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों की दुखद मौत हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भी प्राकृतिक आपदा से नुकसान जारी है शिमला में फोरलेन का डंगा गिरने से पांच भवनों को खतरा है।

    Hero Image
    पंजाब में भारी बारिश का कहर, मकान गिरने से तीन की मौत (File Photo)

    जागरण टीम, लुधियाना। पंजाब में वीरवार को कई जिलों में तेज वर्षा हुई। होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ के गांव आहियापुर में जर्जर मकान की छत गिरने से 36 वर्षीय शंकर मंडल व दो बेटियों की मौत हो गई। पत्नी प्रियंका और दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से नुकसान थम नहीं रहा है। राजधानी शिमला के ढली के समीप लिंडीधार में फोरलेन का डंगा गिर गया।

    इससे पांच भवनों को खतरा हो गया है। लोगों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के चलते डंगे दरक रहे हैं। डंगा 90 फीट ऊंचा है। मंडी जिले में बादल फटने से आई बाढ़ में बहे एक और व्यक्ति का शव वीरवार को मिल गया।

    आपदा से जिले में 16 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 57 लापता हैं। जंजैहली के होटल क्लब महेंद्रा में ठहरे सभी 60 पर्यटक सुरक्षित हैं। लापता सात लोगों की तलाश प्रशासन ड्रोन से करेगा। प्रदेश में 246 सड़कें अब भी बंद हैं।