आतंकियों का पंजाब को था दहलाने का षड्यंत्र, ISI से मिला था हमले का टारगेट, 10 एजेंट गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने लुधियाना में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 10 एजेंटों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें
-1763026898100_m.webp)
पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश (जागरण फोटो)
डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब पुलिस ने आइएसआइ समर्थित ग्रेनेड हमले के माड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनका षड्यंत्र पंजाब को दहलाने का था। आइएसआइ से इन्हें भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ग्रेनेड हमला करने का टारगेट मिला था। गिरफ्तार किए गए माड्यूल से जुड़े पाकिस्तानी हैंडलर्स के 10 गुर्गों में पुलिस छह को जेल से प्रोडक्शन वारंट लाई थी। ये सभी नशा तस्करी के केस में जेल में बंद थे
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी मलेशिया स्थित तीन गुर्गों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में थे ताकि एक हथगोले को उठाने और उसकी डिलीवरी में समन्वय स्थापित किया जा सके।
In a major breakthrough, Ludhiana Commissionerate Police busts an ISI-#Pakistan backed grenade attack module and arrests 10 key operatives of foreign-based handlers.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 13, 2025
Preliminary investigation reveals that the accused were in contact with #Pak-based handlers through three… pic.twitter.com/lYsP0yXNCT
संचालकों ने राज्य में अशांति फैलाने के लिए आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा था। पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद को खत्म करने और सीमा पार आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सबसे पहले 27 अक्टूबर को मुक्तसर के कुलदीप को लुधियाना के शिवपुरी चौक से ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। इस ग्रेनेड को लुधियाना में छठ पूजा में फेंका जाना था। पूछताछ में पता चला कि आइएसआइ समर्थित ग्रेनेड हमले के माड्यूल को मलेशिया में बैठे अजय मलेशिया, जस बहबल और पवनदीप चला रहे थे।
जस बहबल आइएसआइ एजेंट हैं। तीनों पाकिस्तान से पंजाब और राजस्थान के रास्ते नशे की तस्करी करवाते हैं। अजय का भाई विजय राजस्थान की गंगानगर जेल में बंद था। आरोपितों को पाकिस्तान से नशे के साथ हथियार ग्रेनेड आते थे, जिन्हें आइएसआइ की बताई लोकेशन पर छोड़ना होता था।
